भारतीय किसान मंच की सीतापुर इकाई का हुआ विस्तार, नव मनोनीत पदाधिकारियों को दी गई बधाई

किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुनील कुमार राजवंशी

रिपोर्ट: रियासत अली सिद्दीकी, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
सीतापुर। भारतीय किसान मंच के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने संगठन का विस्तार करते हुए हिमांशु राज को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है । इसी प्रकार शुभेंद्र कुमार को युवा मंच का जिला उपाध्यक्ष, रमण विश्वकर्मा को तहसील महासचिव महोली, लाला राम को जिला सचिव व गोवर्धन सिंह अर्कवंशी को जिला कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने कहा है कि किसी भी किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। किसानों के संघर्ष करने के लिए 24 घंटे तैयार है। कोई जुल्म ज्यादती बर्दास्त नहीं की जायेगी। नवनियुक्त पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष को अश्वासन दिलाते हुए कहा कि समाज में किसानों व मजदूरों, युवाओं के प्रति संघर्ष करता रहूंगा जो मुझे जिम्मेदारी दी गयी है। उसका निष्ठा के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा और हमारे जिले के किसी भी किसानों के साथ कोई जुल्म या अत्याचार हुआ तो बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हम और हमारा संघठन किसानों व मजदूरों, युवाओं के कंधे से कन्धा मिलाकर चलेगा।
वहीं इनके मनोनयन पर प्रदेश सचिव शैलेन्द्र राज, लखनऊ मंडल अध्यक्ष राम लखन राठौर, सतेंद्र प्रताप अर्कवंशी, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी, अनिल राजवंशी, आशाराम मौर्य, नसीम खान, दिनेश मौर्य आदि संगठन के पदाधिकारियों व नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

(Edited by: K. K. Singh Sengar)