भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दीवार लेखन अभियान शुरू

रिपोर्ट: वीरेश सिंह, अम्बालिका न्यूज़,
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के क्षेत्र में भाजपा का दीवार लेखन अभियान गुरुवार से शुरू हो गया। माँझी मध्य मंडल अध्यक्ष बबलू शर्मा ने अभियान की शुरुआत माँझी नगर पंचायत में दीवार लेखन से शुभारंभ किया। जहाँ दीवार पर कमल का फूल बना “फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लिखा गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रखंड के सभी महत्वपूर्ण स्थानों के साथ मंडल और बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। जिसमे भाजपा और केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्यारेअंगद ने कहा कि ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दीवार लेखन अभियान शुरू हुआ है। तथा देश मे फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया गया है। 2024 में फिर मोदी सरकार आ रही है। इसलिए मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को हम जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।