भाजपा चाहती है, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, महादलित, अकलियत एवं वंचित को आरक्षण सहित संविधान को ही खत्म करना चाहता है: संजय कुमार

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
छपरा (सारण): युवा राजद जिला उपाध्यक्ष, संजय कुमार ने कहा कि आज संप्रदायीक शक्तियां पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, महादलित अकलियत,एवं वंचित लोगो को साजिश के तहत आरक्षण भाजपा सरकार खत्म करना चाहता है।और संविधान को बदलने की साज़िश करता है। केवल चुनाव में झूठे-झूठे वादा करता है। कोई भाईयो के खाते में 15 लाख रूपया आए। भाजपा अपने सता सुख के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। एमएलए ,एमपी को खरीद कर सरकार गिरा देना। क्या यही लोकतंत्र है।आज दो-दो राज्य के मुख्यमंत्री जेल में है। भाजपा का काम यही रह गया है। काला-धन चिल्लाने वाले ने क्या कला धन लाए। ये कहते है कि तुम चंदा-हम धंधा देंगे। चंदा नहीं दिए तो जेल में हम डाल देंगे। भाजपा यही चाहती है कि कोई उस लोकतंत्र में आगे नहीं बढ़े। लोकतंत्र को गुलाम बना कर रखना चाहता है। युवा राजद नेता श्री कुमार ने कहा कि हमलोग बाबा साहेब के संविधान को खत्म न होने देंगे। भाजपा भगाओ देश बचाओ।