भाजपा मांझी मध्य व पूर्वी मंडल की कार्य समिति की संयुक्त बैठक आयोजित

रिपोर्ट: वीरेश सिंह, अम्बालिका न्यूज़,
मांझी (सारण): रविवार को स्थानीय शिव कुमारी सिंह आई टी आई परिसर में भाजपा मांझी मध्य मंडल एवं पूर्वी मंडल की संयुक्त कार्य समिति की बैठक सम्पन्न हो गई। बैठक को सं‍बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि दोनों मंडल के कार्यकर्ता आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में मदद करें। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। अपने उदबोधन में माँझी विधानसभा प्रभारी बीरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को जिताना है। क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता इसी लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। हम सभी को गर्व है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर देश का मान सम्मान देश विदेश में बढ़ा है। भाजपा नेता हेमनारायण सिंह ने कहा कि चलाई जा रही योजनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करे। भाजपा नेता शिवाजी सिंह ने संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में पार्टी के विस्तारक मिथिलेश सिंह, प्यारे अंगद, त्रिलोकीनाथ सिंह, मनोज प्रसाद, अमरजीत सिंह, अमरनाथ तिवारी, निशांत राज सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता बबलू शर्मा ने किया।