बिहार दिवस पर एकमा में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी

विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर दिया जागरूकता का संदेश

रिपोर्ट: के के सिंह सेंगर, अम्बालिका न्यूज़,
एकम (सारण): आज 22 मार्च को बिहार दिवस है। इस अवसर पर सारण जिले के नगर पंचायत एकमा बाजार सहित एकमा प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी प्राथमिक, मध्य, उच्च और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा शुक्रवार की सुबह शिक्षकों के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई।

बिहार दिवस पर प्रभात फेरी निकालतेउत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर के बच्चे

इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर वी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। जिसमें में तख्ती के जरिए जय बिहार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शराबबंदी, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा समेत कई मुद्दों पर स्लोगन व नारा लगाकर जागरूकता काज्ञसंदेश दिए।

एकमा नगर पंचायत बाजार क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालती कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एकमा की छात्राएं

इस दौरान पर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनजीत कुमार तिवारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद तौकीर अंसारी, शिक्षक दिग्विजय कुमार गुप्ता, योगेश कुमार सिंह, कमल कुमार सिंह, छविनाथ मांझी, अनीता पांडेय, अंजू कुमारी, सोनाली नंदा, विभा कुमारी, विकास कुमार, शना परवीन, किसलय कुमार, विकास कुमार सिंह, रंजीत कुमार, जुली कुमारी आदि अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


इस अवसर पर शिक्षक कमल कुमार सिंह ने बताया कि 22 मार्च बिहार के लिए काफी विशेष दिन होता है। इसी दिन को बिहार दिवस के रूप में हम मनाते हैं। 22 मार्च 1912 को संयुक्त प्रांत से अलग होकर बिहार स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।

प्रभात फेरी निकालते उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर के छात्र- छात्राएं


इसी क्रम में कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय एकमा, मध्य विद्यालय हंसराजपुर, कन्या मध्य विद्यालय एकमा, कन्या मध्य विद्यालय कर्णपुरा, प्राथमिक विद्यालय पांडेय छपरा, प्राथमिक विद्यालय रामपुर, प्राथमिक विद्यालय रामपुर मठिया, मध्य विद्यालय आमदाढ़ी, बेसिक स्कूल रसूलपुर, प्राथमिक विद्यालय बंशी छपरा, मध्य विद्यालय परसागढ़, परसागढ़ हिंदी उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय रीठ, मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय हुसेपुर अलख नारायण सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय एकमा आदि अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी प्रभात फेरी निकालकर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता का समाज में संदेश दिया।

Advt