पशु चिकित्सक के पुत्र अनुराग ने जेईई मेंस परीक्षा में 99.238 स्कोर हासिल किया

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़,
छपरा (ई केके सिंह सेंगर): जेई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें छपरा शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने अपने कठिन परिश्रम व प्रतिभा का प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया है। सारण जिले के एकमा प्रखंड के परसागढ़ हरिहरपुर गांव निवासी पशु चिकित्सक अरविन्द कुमार राय और रानी देवी के पुत्र अनुराग पराशर ने जेई मेन परीक्षा में 99.238 स्कोर हासिल कर सफलता का परचम लहाराया है।

अनुराग की इस सफलता पर घर-परिवार में खुशी का माहौल है। अनुराग ने पांचवी तक की पढ़ाई छपरा शहर के दून सेंट्रल स्कूल से की है। उसके आगे की पढ़ाई हरियाणा के गुरूकुल करूक्षेत्र से की है। अब अनुराग ने जेई मेन की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने गांव सहित क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। उसने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरूजनों को दिया है।