सारण: एकमा बाजार में निकली भव्य अक्षत कलश शोभा यात्रा

पंचायत प्रभारियों द्वारा अयोध्या से आए अभिमंत्रित अक्षत वितरण कर लोगों को देंगे न्योता

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
एकमा (सारण):  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अक्षत आमंत्रण अभियान समिति के द्वारा श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आये अभिमंत्रित अक्षत कलश एकमा पहुंचा। जिसको लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ एकमा बाजार में अक्षय कलश शोभा यात्रा निकाली।
यह शोभा यात्रा एकमा के मौज बाबा के मठिया से राम जानकी मंदिर हंसराजपुर होते हुए ब्लॉक रोड में स्थित त्रिदेव मंदिर एकमा में पहुंच कर इसका समापन हुआ।
यह शोभा यात्रा रथ एवं गाजे बाजे के साथ निकाली गई। इसमें युवा एवं बुजुर्ग भी शामिल हुए। इस कलश शोभा यात्रा का नेतृत्व जिला सम्पर्क प्रमुख बलवंत सिंह ने किया।
इसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने हेतु अक्षत कलश एकमा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के लोगों को वितरण किया गया।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी ब्रजेश सिंह रमण, जिला उपाध्यक्ष चैतेन्द्रनाथ सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा तिवारी, भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, बिरेंद्र पांडेय, नगर अध्यक्ष प्रदीप सिंह पप्पू, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विभूति नारायण तिवारी, मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद भोला, सूर्यनंदन शाही, सुजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अविनाश चंद्र उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह,ब्यास मांझी, मन्टू तिवारी, जितेन्द्र मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, अभय मिश्रा, राम बाबू बैठा, चंद्रशेखर सिंह, एकमा नगर कार्यवाह आलोक कुमार सिंह, त्रिदेव मंदिर के पुजारी जीवन  महाराज, सोनू सिंह, डॉ केएम प्रसाद, वीरेश सिंह, विकास मिश्रा, पवन गुप्ता, सुरेश प्रसाद आदि शामिल थे।।