उच्च माध्यमिक विद्यालय झौवां में मनी सम्राट अशोक की जयंती

सम्राट अशोक ने बिहार की पावन धरती से दुनिया को शांति का संदेश दिया: नसीम अख्तर

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़, 

दिघवारा ( सारण):: उच्च माध्यमिक विद्यालय सह मध्य विद्यालय झौवां में सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इस दौरान विजय अमृत प्रसाद प्रधानाध्यापक उच्च माध्यमिक विद्यालय सह संचालक सीआरसी झौवां तथा शशिकांत प्रसाद प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय सह समन्वयक सीआरसी झौवां एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा निवेदित किया।

प्रधानाध्यापक ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। इनका कार्यकाल ई. पूर्व 269 से 232 ई.पूर्व तक रहा। सम्राट अशोक ने उत्तर में हिंदुकुश तक्षशिला की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी सुवर्णगिरी पहाड़ी के दक्षिण में मैसूर तक तथा पूरब में बांग्लादेश पाटलिपुत्र से पश्चिम मेंअफगानिस्तान,ईरान , ब्लूचिस्तान तक आपनी सत्ता कायम की थी। शिक्षक अनिल कुमार सिंह ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को सम्राट अशोक के जीवन शैली के विषय वस्तु के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि सम्राट अशोक कुशल योद्धा के साथ कुशल प्रशासक भी थे। उन्होने पूरे राष्ट्र को एक भाषा और लिपि देकर भारत को एकता और अखंडता के प्रतीक सूत्र में बांधने का कार्य किया था जिससे उन्हे प्रतीक पुरुष भी कहा जाता है।

इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षको में नसीम अख्तर, उमेश सिंह, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार सिंह, राजनरायन यादव, शिव कुमार, सिद्धार्थ कुमार, कुणाल कुमार, अविनाश, निखिल कुमार ओझा, रंजन कुमार, सिराजुद्दीन अंसारी, अहमद अली, राजेश कुमार सिंह, अकरम, शिक्षिकाओं में सीमा कुमारी, अकांक्षा कुमारी यादव, ममता कुमारी आदि मौजूद थे।

Advt