बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त बने त्रिपुरारी शरण, राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर ने दिलाई शपथ

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ डेस्क,
पटना: बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गुरुवार को त्रिपुरारी शरण को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के पद की शपथ दिलाई।
श्री आर्लेकर ने गुरुवार को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में त्रिपुरारी शरण को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई।
इस मौके पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, बिहार विधान सभा में विरोधी दल के नेता विजय कुमार सिन्हा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, वरीय पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।