दिघवारा प्रखंड मुखिया संघ की बैठक में विभिन्न समस्याओं के सामाधान पर हुए विचार-विमर्श

रिपोर्ट: के के सिंह सेंगर/मनींद्र नाथ सिंह मुन्ना, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
दिघवारा (सारण): दिघवारा प्रखंड मुखिया संघ का बैठक प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष गायत्री देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ग्राम पंचायत राज बस्ती जलाल, त्रिलोक्चक, मानूपुर, रामपुर आमी, झौंवा व शीतलपुर पंचायत के मुखिया सम्मिलित हुए।
इस बैठक में प्रखंड स्थित विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर चर्चा हुई । वहीं सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर समस्याओं के निदान हेतु संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया।