भाजपा युवा मोर्चा का युवा समागम सह युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह 12 को, तैयारियां तेज

जिले से काफी संख्या में शामिल होंगे पंचायत प्रतिनिधि व भाजपा के युवा कार्यकर्ता

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
एकमा (सारण): भाजपा युवा मोर्चा की बैठक नगर पंचायत एकमा बाजार के ब्लॉक रोड स्थित रिद्धि सिद्धि प्रतिष्ठान परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह किशन ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती यानी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आगामी 12 जनवरी को पटना के मिलर हाई स्कूल परिसर में युवा मोर्चा बिहार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले युवा समागम सह युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन होना है। इसकी सफलता हेतु समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा विश्व की सबसे की सबसे बड़ी राजनीतिक युवा संगठन है। इसलिए भी भाजपा में युवा मोर्चा का उत्तरदायित्व काफी अधिक हो गया है।

भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कई अवसरों पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर देश को नई दिशा दी है। भाजपा युवा मोर्चा भाजपा परिवार का सबसे ऊर्जावान संगठन है। संगठन द्वारा समय-समय पर आंदोलन को दिशा देखकर अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचने में अपनी भूमिका निभाई है।
भाजपा के एकमा विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आज युवा मोर्चा जैसा होगा, वैसा ही भविष्य की भाजपा होगी। अगर आप अच्छा काम करेंगे तो आप कहां होंगे यह संगठन तय करेगा।
भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विभूति नारायण तिवारी ने कहा कि शॉर्टकट न अपनाए कोई भी बड़ा लीडर शॉर्टकट से नहीं बनाते, उसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह किशन ने कहा कि युवा मोर्चा केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले में जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। भाजपा युवा मोर्चा देशभक्त युवाओं का संगठन है, जो भाजपा के बैकबोन के रूप में काम करता है। उन्होंने कहा कि आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में होने वाले युवा समागम सह युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में सारण जिले से काफी संख्या में युवा त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि एवं भाजपा के युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह किशन, भाजपा के जिला महामंत्री विवेक सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अविनाश चन्द्र उपाध्याय, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विभूति नारायण तिवारी, एकमा नगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू, एकमा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद भोला, एकमा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सूर्यनंदन शाही, पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सोहन सिंह, संजय तिवारी, बीरेश सिंह , अभय मिश्रा आदि अन्य लोग शामिल रहे।