नर्वदेश्वर शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा हेतु श्रद्धालुओं ने निकाली भव कलश यात्रा

रिपोर्ट: वीरेश सिंह, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
मांझी (सारण): रविवार को माँझी के सलेमपुर स्थित एक सौ साल पुराने शिव मंदिर में स्थापित नर्बदेश्वर शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा हेतु भब्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे से युक्त कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष सम्मिलित हुए। बता दें कि पूर्व में स्थापित शिव लिंग के विखंडित होने के बाद पुनः वैदिक रीति रिवाज से हवन पूजन के साथ भगवान नर्बदेश्वर शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पांच दिवशीय यज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हो गया।
कलश यात्रा में परशुराम सिंह, गंगा देवी, धर्मेंद्र कुमार सिंह समाज, सुरेश्वर सिंह ,श्रीराम सिंह, श्री भगवान चौधरी, श्री सूरज सिंह, उपेंद्र सिंह, तारकेश्वर सिंह, प्रेम सिंह, राजदेव सिंह ऋषि मुनि चौधरी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

(Edited by: K. K. S. Sengar)