103वीं जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए
समाजवादी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ डेस्क,
पटना। राजधानी पटना के एमआईजी कॉलोनी लोहिया नगर कंकड़बाग में स्थित रामसुंदर दास पार्क में रामसुंदर दास विचार मंच के तत्वावधान में समाजवादी चिंतक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामसुंदर दास को उनकी 103वीं जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। जयंती समारोह की अध्यक्षता रामसुंदर दास विचार मंच के अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल ने वृक्षारोपण कर बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय रामसुंदर दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि रामसुंदर दास अपने विचार के धनी व्यक्ति थे। वह जन-जन के नेता थे और अपने अंतिम समय तक आम जनता के दु:ख-दर्द को देखते हुए अपनी जिंदगी बितायी।
वह जन-जन के नेता थे और वह जाति व धर्म से पड़े थे। उनके पास किसी भी जाति और किसी भी धर्म के लोगों को एक समान भाव से आना था। वह उसे समय में जमात की राजनीति करते थे। जब पूरे देश में लोगों में छुआछूत की बीमारी थी और उस समय उनके जमात में ज्यादातर समान जातियों के लोगों का संगत था।
श्री मंडल ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आगत अतिथियों में सांसद राम कृपाल यादव, विधायक भाई वीरेंद्र, पूर्व विधायक ललन पासवान ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राम सुंदर दास के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। सभी नेताओं ने उनके साथ बिताए क्षणों को याद करते हुए अपने-अपने संस्मरण के साथ विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में बिहार प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय रामसुंदर दास के पुत्र मृत्युंजय कुमार, मुख्य संरक्षक रामसुंदर दास विचार मंच श्रीमती उषा कुमारी, भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी आलोक राज, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र सिंह, भाजपा नेता राम बिहारी सिंह, जदयू के नेता विशाल सिंह, रामबाबू सिंह, योगेंद्र प्रसाद, अभय राज, भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी जगलाल चौधरी, वीरेंद्र कुमार यादव, शेखर जी, सोशलिस्ट नेता और स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र सिंह पथिक के पुत्र मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम बहादुर सिंह के पुत्र संजय कुमार सिंह, सुभाष चंद्र, मनजीत राय, उपेंद्र राय प्रदेश रविदास संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत रविदास, लड्डू लाल राय, शिवनंदन मंडल, अजीत किशोर, सुमन तिवारी सहित बिहार भर से स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास के शुभचिंतक गणों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को अपने और बताए गए पद चोन पर चलने का संकल्प किया।