बिहार में भी हुआ लोकसभा चुनाव 2024 की पेज के अनुसार तिथियों का ऐलान, जानिए: किस सीट के लिए कब होगी वोटिंग:

देश भर में सात चरण में होंगे चुनाव: मुख्य चुनाव आयुक्त

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ डेस्क;
पटना/छपरा (बिहार): चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तिथियों का घोषणा कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तिथियों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी एजेंसियों से राय लेने के बाद यह निर्णय लिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार, देश भर में सात चरण में चुनाव होंगे। 19 अप्रैल से 7 चरणों में लोकसभा चुनाव 2024 होंगे। बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। उन्होंने कहा कि चुनावी खर्चे पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार चुनाव में 96.8 करोड़ से अधिक लोग वोट डालेंगे।


यहां हम आपको बता दें रहे हैं कि चुनाव आयोग काफी पहले से ही चुनाव की तैयारी कर रहा था। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव आयुक्त से बात की थी। इस बाबत उन्हें तैयारी करने के लिए बहुत पहले ही कह दिया था। इतना ही नहीं, आयोग लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति की भी जांची की थी।


बताया गया है कि मतगणना 4 जून को होगी।

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग ने की आचार संहिता लागू:

तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग ने आचार संहिता भी लागू कर दिया है। जिसके तहत अब सभी राजनीतिक दलों को आचार संहिता का पालन करना होगा। आयोग ने चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि चुनावी प्रक्रिया पर किसी तरह के सवाल ना उठे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दी यह महत्वपूर्ण जानकारी:

 

85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं, उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा, इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वे मतदान का विकल्प चुनते हैं।

Advt

देश में कुल 96.8 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।
देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं… 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं।
देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं।


देश में 1.8 करोड़ फर्स्ट वोटर हैं और 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता हैं। “12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है।
चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। जहां से भी हिंसा की सूचना मिलेगी, हम उनके आवश्यक कार्रवाई करेंगे।