दिघवारा के अकिलपुर पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़,
दिघवारा/सारण (मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना)। दिघवारा प्रखंड के अकिलपुर पंचायत के अकिलपुर गांव में स्थित पंचायत भवन परिसर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम की शुरुआत एसडीओ सोनपुर निशांत विवेक, सीडीपीओ सोनपुर नवल किशोर यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर अजीत कुमार, अंचल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोशन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर के निर्देशन में विभिन्न जन समस्याओं को जो जनप्रतिनिधि और आमजन द्वारा उठाए गए उसका निष्पादन एवं क्रियावयन किया गया। इस दौरान अकिलपुर के मुखिया श्रीमती मिंता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि वकील राय ने सुदूर दियारा क्षेत्र में बसे पंचायत के लोगों के समस्याओं को अपने स्तर से उठाया एवं पदाधिकारी से हर संभव मदद की गुहार लगाई। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सारे समस्याओं को अपने स्तर से पदाधिकारी को निर्देश देकर दूर करने को कहा।
उक्त कार्यक्रम में इन पदाधिकारी के अलावे प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड जीविका पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं अपने-अपने विभाग के शिकायतों को सुन दूर करने का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया श्रीमति मिनता देवी के साथ सभी पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच, उप सरपंच, उप मुखिया आदि के साथ बहुत से गणमान्य व्यक्ति के अलावा हजारों की संख्या में आम जन मौजूद रहे।