एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत एकमा बाजार के भरहोपुर गांव में खाना बनाने के दौरान प्रेशर कुकर फटने से राजकिशोर सिंह की पत्नी रेणु देवी घायल हो गईं।
परिजनों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में उपचार के लिए भर्ती कराया। डॉ. इमरान अहमद द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर के अनुसार महिला की स्थिति खतरे से बाहर है।खाना बनाने में प्रेशर कुकर फटने से महिला घायल एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत एकमा बाजार के भरहोपुर गांव में खाना बनाने के दौरान प्रेशर कुकर फटने से राजकिशोर सिंह की पत्नी रेणु देवी घायल हो गईं। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में उपचार के लिए भर्ती कराया। डॉ. इमरान अहमद द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर के अनुसार महिला की स्थिति खतरे से बाहर है।
