Thursday, September 28, 2023
Home छपरा जयमित्रा देवी सारण जिला परिषद की अध्यक्ष और प्रियंका सिंह उपाध्यक्ष हुईं...

जयमित्रा देवी सारण जिला परिषद की अध्यक्ष और प्रियंका सिंह उपाध्यक्ष हुईं निर्वाचित

जयमित्रा देवी सारण जिला परिषद की अध्यक्ष और प्रियंका सिंह उपाध्यक्ष हुईं निर्वाचित

सारण सांसद सहित निकाय एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को दी बधाई

जयमित्रा देवी सारण जिला परिषद की अध्यक्ष और प्रियंका सिंह उपाध्यक्ष हुईं निर्वाचित सारण सांसद सहित निकाय एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को दी बधाई रिपोर्ट: मनींद्र नाथ सिंह मुन्ना, अम्बालिका न्यूज ब्यूरो, छपरा/दिघवारा (सारण)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिलाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को नवनिर्वाचित सारण जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी और उपाध्याय प्रियंका सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसी क्रम में जिले के जिला परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। वहीं सभी नव निर्वाचित सदस्यों को नशामुक्ति की शपथ भी जिलाधिकारी श्री मीणा द्वारा दिलाई गई। जिलाधिकारी द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी गई। मतदान हेतु स्वयं जिलाधिकारी द्वारा व्हाइट बोर्ड पर सही वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी सभी सदस्यों को दी गयी। अध्यक्ष पद के लिए उषा देवी एवं जयमित्रा देवी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। जांचोंपरांत दोनों ही नामांकन सही पाया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हुुई। जिसमें उषा देवी को 14 मत एवं जयमित्रा देवी को 33 मत प्राप्त हुए। कुल वैध मतों की संख्या 47 थी। इस प्रकार जयमित्रा देवी को अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पं) सारण के द्वारा दिलाई गई। उधर उपाध्यक्ष पद हेतु भी दो नामांकन अनिता नवीन एवं प्रियंका सिंह के दाखिल किये गये। जो जांचोपरांत सही पाए गए। मतदान एवं मतगणना के पश्चात अनिता नवीन को 15 मत एवं प्रियंका सिंह को 32 मत प्राप्त हुए। कुल वैध मतों की संख्या 47 थी। इस प्रकार को उपाध्यक्ष पद के लिए प्रियंका सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। तत्पश्चात प्रियंका सिंह को उपाध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। जीत के बाद समर्थको ने जश्न मनाया वही अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने इसे जमात की जीत बताया। उधर वहीं सारण स्थानीय निकाय एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन के साथ भाजपा नेता सह रामजंंगल सिंह कॉलेज दिघवारा के संस्थापक सचिव अशोक कुमार सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव सब्बीर हुसैन, सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, एकमा विधायक श्रीकांत यादव, मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय, बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, गड़खा विधायक सुरेन्द्र राम, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू, मांझी विधायक सत्येंद्र यादव, वैश्य समाज दिघवारा के डॉक्टर प्रोफ़ेसर अरविंद कुमार, सोनपुर के समाजसेवी आमोद गोप, दिघवारा प्रखंड प्रमुख मनु देवी, प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप कुमार सिंह, राजद नेता रीतेश सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष विंदेश्वरी पासवान, भाजपा नेता राहुल पासवान आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। श्री रंजन ने आशा व्यक्त की है कि आपके नेतृत्व में सारण जिले में सर्वांगीण विकास होगा।

रिपोर्ट: मनींद्र नाथ सिंह मुन्ना, अम्बालिका न्यूज ब्यूरो,
छपरा/दिघवारा (सारण)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिलाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को नवनिर्वाचित सारण जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी और उपाध्याय प्रियंका सिंह को
पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
इसी क्रम में जिले के जिला परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। वहीं सभी नव निर्वाचित सदस्यों को नशामुक्ति की शपथ भी जिलाधिकारी श्री मीणा द्वारा दिलाई गई। जिलाधिकारी द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी गई। मतदान हेतु स्वयं जिलाधिकारी द्वारा व्हाइट बोर्ड पर सही वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी सभी सदस्यों को दी गयी। अध्यक्ष पद के लिए उषा देवी एवं जयमित्रा देवी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। जांचोंपरांत दोनों ही नामांकन सही पाया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हुुई। जिसमें उषा देवी को 14 मत एवं जयमित्रा देवी को 33 मत प्राप्त हुए। कुल वैध मतों की संख्या 47 थी।
इस प्रकार जयमित्रा देवी को अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पं) सारण के द्वारा दिलाई गई। उधर उपाध्यक्ष पद हेतु भी दो नामांकन अनिता नवीन एवं प्रियंका सिंह के दाखिल किये गये। जो जांचोपरांत सही पाए गए। मतदान एवं मतगणना के पश्चात अनिता नवीन को 15 मत एवं प्रियंका सिंह को 32 मत प्राप्त हुए। कुल वैध मतों की संख्या 47 थी।
इस प्रकार को उपाध्यक्ष पद के लिए प्रियंका सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। तत्पश्चात प्रियंका सिंह को उपाध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। जीत के बाद समर्थको ने जश्न मनाया वही अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने इसे जमात की जीत बताया।
उधर वहीं सारण स्थानीय निकाय एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन के साथ भाजपा नेता सह रामजंंगल सिंह कॉलेज दिघवारा के संस्थापक सचिव अशोक कुमार सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव सब्बीर हुसैन, सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी, एकमा विधायक श्रीकांत यादव, मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय, बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, गड़खा विधायक सुरेन्द्र राम, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू, मांझी विधायक सत्येंद्र यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। श्री रंजन ने आशा व्यक्त की है कि आपके नेतृत्व में सारण जिले में सर्वांगीण विकास होगा।

RELATED ARTICLES

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत रिपोर्ट: प्रो अजीत कुमार सिंह सेंगर/संजीत कुमार अकेला, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा/एकमा (सारण)। सारण जिले...

खेत ठाकुर का…बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं ताकि समाज में...

खेत ठाकुर का...बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं, ताकि समाज में...

अनियमितता से हो रहे सरकारी विभाग के किसी भी कार्य का विरोध करेगा जय बिहार फाऊंडेशन

अनियमितता से हो रहे सरकारी विभाग के किसी भी कार्य का विरोध करेगा जय बिहार फाऊंडेशन रिपोर्ट: श्याम बिहारी सिंह, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, मशरक (सारण):  मशरक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत रिपोर्ट: प्रो अजीत कुमार सिंह सेंगर/संजीत कुमार अकेला, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा/एकमा (सारण)। सारण जिले...

खेत ठाकुर का…बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं ताकि समाज में...

खेत ठाकुर का...बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं, ताकि समाज में...

RJD के पूर्व मंत्री, 5 बार के विधायक और JDU से सांसद रहे मुस्लिम-दलित समाज के बड़े नेता पूर्णमासी राम जन सुराज में हुए...

RJD के पूर्व मंत्री, 5 बार के विधायक और JDU से सांसद रहे मुस्लिम-दलित समाज के बड़े नेता पूर्णमासी राम जन सुराज में हुए...

पोषण अभियान के तहत मशरक में पोषण मेला का हुआ आयोजन

पोषण अभियान के तहत मशरक में पोषण मेला का हुआ आयोजन रिपोर्ट: श्याम बिहारी सिंह, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, मशरक (सारण): मशरक प्रखंड के बाल विकास परियोजना...

Recent Comments