रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज ब्यूरो
दलित बस्ती में गरीबों व जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण
छपरा (सारण)। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सारण जिला इकाई के द्वारा जिले के बनियापुर प्रखण्ड अंतर्गत पैगम्बरपुर गांव के दलित बस्ती में कम्बल का वितरण किया गय। कम्बल वितरण कार्यक्रम में एएसडीओ अरशी साहिन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव जीनत जरीना मसीह के द्वारा दलित बस्ती की महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाली एक अग्रणी संस्था है। जिसके द्वारा कोरोना काल से लेकर आपदा काल तक गरीबों एवं जरूरतमंदों को यथासंभव सहायता पहुंचाया जाता रहा है। वहीं जिला सचिव जीनत मसीह ने कहा कि जिले में भयंकर ठंड को देखते हुए सोसाइटी के द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम निसंदेह एक सराहनीय कदम है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेड क्रॉस सदस्य शहजाद आलम, युथ रेड क्रॉस सदस्य अमन राज और अमन सिंह ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
इस मौके पर दलित बस्ती निवासी तेतरी देवी, उमा देवी, भगमनी देवी, उर्मिला देवी, शांति देवी, मालती देवी, सुदामा राम, गणेश राम, शंकर राम, भोला राम, रामदेव राम, गंगा राम, उमेश राम, अमावस राम, चद्रमा राम सहित ढाई दर्जन जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया गया। जिससे कि वह ठंड से अपना बचाव कर सकें।
//
गांवों के विकास से ही देश का विकास सम्भव: सांसद
बनियापुर (सारण)। जनता ने जनप्रतिनिधियों को वार्ड, पंचायत और प्रखंड का विकास के लिए जनता ने चुना है। गांवों के विकास से ही देश का विकास संभव है।
यह बातें महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड प्रमुख का कार्यालय का उद्घांटन करते समारोह में कही। उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते कहा कि अब चुनाव बीत गया है। आप प्रतिनिधि हैं। चुनाव की सारी कड़वाहट को भुला कर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के तर्ज पर काम करिए। तभी बनियापुर का सर्वांगीण विकास होगा।
इसके पूर्व सांसद सिग्रीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्व विधायक रामाकांत पाण्डेय, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने संयुक्तरूप से विधिवत प्रमुख कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा व पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र ओझा द्वारा सभी प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। जहां सभा को जिला पार्षद टुनटुन पटेल, पूर्व पार्षद कन्हैया पहलवान भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत ओझा नन्हें, प्रमुख पति मनिभूषण ओझा, गोविंदा सिंह, उप प्रमुख दिवाकर कुमार तिवारी ने संबोधित किया।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, अरुण दास, सतीश ठकुर, राजू शर्मा, अनिल शर्मा, मेराज शंभू, प्रभुनाथ मांझी, शंभू सिंह सुनील सिंह विशाल सिंह मनोज राय बिक्रमा राय कान्तु ठाकुर सहित समिति सदस्य,अन्य मुखिया प्रतिनिधि शामिल थे।
इस मौके स्नेह लता कुमारी ने स्वागतगान प्रस्तुत किया। जहां मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर, सीओ स्वामीनाथ राम सहित सभी कर्मी शामिल थे।
//
पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने बुधवार को पिलुई नहर के समीप से नौ लीटर बीयर बरामद की है। वहीं धंधेबाज भागने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस गश्ती पर निकली हुई थी। तभी गुप्त सूचना मिली के एक बाइक पर सवार दो धंधेबाज अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे हैं। पिलुई नहर के समीप पीछा करने पर पकड़े जाने के डर से वे बीयर से भरा बैग फेंक कर फरार हो गए। वहीं दाउदपुर थाना पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में सिसवां गांव की तीन महिला समेत 11 अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। दाउदपुर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि आरोपित लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। साथ ही थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में शराब कारोबारियों के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। वही पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान करीब तीन लीटर देसी शराब के साथ सिसवां बुजुर्ग गांव के दो धंधेबाज सुनील साह व अनिल साह को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के द्वारा शराब के धंधेबाजों व पियक्कड़ों के खिलाफ अभियान तेज किये जाने से उनमें हड़कम्प मच गया है।
//
कुएं में डूबने से बालक की मौत
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के कौरुधौरू गांव के एक आठ वर्षीय बालक की कुंए में गिरकर डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार की देर शाम की बताई जाती है। मृतक कौरुधौरू गांव निवासी सुधनाथ यादव का पुत्र आयुष कुमार बताया जाता है। इससे पहले शाम चार बजे से लापता बालक को उसके परिजन ढूंढ रहे थे कि अचानक गांव के बगल में स्थित एक कुंए में बालक गिरा पड़ा जख्मी हालत में मिला। परिजन उसे कुंए से निकाल कर आननफानन में मांझी पीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान नाराज परिजनों द्वारा पीएचसी में जमकर हंगामा किये जाने की खबर है। हंगामें की सूचना पाकर पहुंची पुलिस द्वारा पीएचसी में नाराज परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। बालक की मौत असामयिक मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई।
//
क्षतिग्रस्त विद्युत पोल दे रहा हादसे को निमंत्रण
मांझी/सारण। प्रखण्ड क्षेत्र के बलेसरा गांव के पश्चिम टोला स्थित वार्ड संख्या ग्यारह में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल भीषण हादसे को आमंत्रण दे रहा है। जो कभी भी धराशायी हो सकता है और किसी बड़ी अनहोनी घटना का कारण बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षतिग्रस्त पोल को लेकर विधूत विभाग को अवगत करा दिया गया। उसके बाद भी सम्बन्धी विभाग द्वारा अभी तक कोई सार्थक पहल नही किया गया है। ग्रामीणों ने पोल की वर्तमान हालत देख यह अंदेशा जता रहे है कि कहीं अगर पोल गिरा तो कई लोग उसके चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसी क्षतिग्रस्त पोल से होकर 440 वोल्ट का तार गुजरा है। जिससे बिजली की सप्लाई हो हो रही है। पोल बदलने के सम्बंध में बिजली विभाग को अवगत करा दिया गया है। उसके बाद भी पोल बदलने की दिशा में अभी तक कोई कदम नही उठाया गया है। जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। जर्जर विधूत पोल से कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिसको लेकर आस-पास के लोग भयभीत हैं।
//
दिघवारा नगर पंचायत प्रशासन ने किया अलाव की व्यवस्था
दिघवारा/सारण (मुन्ना)। दिघवारा नगर पंचायत के सौजन्य से संपूर्ण नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को अलाव की व्यवस्था की गई। उसके लिए नगर क्षेत्र की जनता ने कार्यपालक पदाधिकारी दिघवारा को साधुवाद दिया। मालूम हो की इस बार के सर्दी के प्रारंभ के बाद जब ठंड का प्रकोप बड़ा तो आम जनता के द्वारा अलाव जलाने की मांग नगर प्रशासन से की गई ,तो उस दरमियान कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत दिघवारा द्वारा बताया गया कि इस बार अलाव जलाने के लिए प्रशासन द्वारा हम लोगों कोई पास कोई फंड की व्यवस्था नहीं की गई है। यह व्यवस्था अंचल पदाधिकारी के सौजन्य से करना है । उस दरमियान अंचल पदाधिकारी के द्वारा शायद कहीं कहीं अलाव की व्यवस्था की गई थी। लेकिन संपूर्ण नगर क्षेत्र में नगण्य था। फिर जॉब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी तो फिर इस बार नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती जया कुमारी धन्यवाद के पात्र हैं। अलाव की व्यवस्था में नगर पंचायत कर्मी का योगदान सराहनीय रहा।
//
फांसी लगाकर 65 वर्षीय वृद्ध ने की आत्महत्या
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में परसागढ़ मोड़ स्थित शिवपुरी मोहल्ला के एक मकान में 65 वर्षीय वृद्ध ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आसपास के लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी ने गुरुवार को वृद्ध का शव बरामद किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त रसूलपुर थाना क्षेत्र के लाकठ छपरा गांव निवासी गामा सिंह के पुत्र रघुवर दयाल सिंह (65) के रूप में की है।
बताया गया है कि उक्त वृद्ध शिवपुरी मोहल्ला में स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे थे। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
//
पुलिस ने किया दो फरार वारंटी गिरफ्तार
एकमा (सारण)। सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल ने दो फरार चल रहे वारंटियों में थाना क्षेत्र के भरहोपुर गांव निवासी ध्रुव राम व भुईली गांव निवासी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से आवश्यक पूछताछ कर जेल भेजने दी है।
//
वाहन चेकिंग में दो हजार रुपए हुई जुर्माना वसूली
एकमा (सारण)। एकमा थाने की पुलिस ने छपरा-सिवान एनएच 531 पर वाहन जांच अभियान चलाकर अनियमित ढ़ंग से वाहनों के परिचालन करने के आरोप में चार वाहन चालकों से दो हजार रुपये जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की है। वहीं पुलिस ने इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी।
//
शाहनेवाजपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण हेतु जमीन की हुई पैमाइश
तरैया (सारण)। प्रखंड के पचभिण्डा पंचायत के शाहनेवाजपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए गुरुवार को प्रस्तावित स्थल का अंचल कर्मियों ने निरीक्षण कर जमीन की पैमाइश की। शीघ्र ही उक्त स्थल पर उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। अंचल अमीन अविनाश कुमार शर्मा ने बताया कि पचभिण्डा पंचायत के शाहनेवाजपुर और पोखरेड़ा पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण के लिए स्थल का चयन किया गया था। आज पचभिण्डा पंचायत के शाहनेवाजपुर में जमीन की पैमाइश किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 20 डिसमिल जमीन कि आवश्यकता है, जिसकी रिपोर्ट अंचल कार्यालय तरैया को उपलब्ध करा दी जाएगी। कार्यालय द्वारा अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए सम्बंधित विभाग को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। आदेश के बाद टेंडर प्रकिया के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया जाना है। वहीं पोखरेड़ा पंचायत में भी उप स्वास्थ्य केंद्र प्रस्तावित है, जिसका स्थल चयन कर लिया गया है। एक दो रोज में उक्त स्थल का भी पैमाइश कर लिया जाएगा। मौके पर अमीन धनंजय कुमार श्रीवास्तव, अमन अंसारी, वीरेंद्र राय, सुरेंद्र साह, समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
//
शराब पीकर हंगामा करते एक गिरफ्तार
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के सरेया बसंत गांव में शराब पीकर हल्ला हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को तरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस सम्बंध में तरैया थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक उमेशचन्द्र सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि सरकारी गाड़ी से गश्तीदल के साथ गश्ती करते हुए जा रहा था सूचना मिली कि सरेया बसंत गांव में एक व्यक्ति सड़क किनारे शराब के नशे में हल्ला हंगामा कर रहा है। सूचना पर जब वहां पहुचे तो देखे कि एक व्यक्ति शराब के नशे में लग रहा है और हल्ला हंगामा कर रहा है। पुलिस बल के सहयोग से उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़ा गया व्यक्ति सरेया बसंत गांव है। जिसको मसरख थाने में ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच किया गया तो उसके अंदर शराब की मात्रा पाई गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छपरा जेल भेज दिया।
//
चयनित सब-इंस्पेक्टर अभ्यर्थियों को जिलों में हुई तैनाती
छपरा (सारण)। बिहार पुलिस मुख्यालय ने चयनित 2062 पुलिस सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उन जिलों का आवंटन किया गया है। जहां चयनित अभ्यर्थियों को तैनाती मिली है। सभी अभ्यर्थियों को उनके गृह जिला से अलग जिले में तैनात किया गया है। जिला आवंटन के बाद अब सभी अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेकर अपना योगदान देंगे।
सारण जिले में भी गुरुवार को पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय परिसर में सारण, सिवान और गोपालगंज के अभियर्थियो को नियुक्ति पत्र दिया गया। जहा सारण जिले में 61 सिवान में 40 व गोपालगंज के 16 अभ्यर्थी सहित कुल 121 युवाओं को दरोगा की नियुक्ति पत्र दिया है। जिनमे 4 सार्जेंट भी शामिल है।
नियुक्ति पत्र पाकर दरोगा बने युवक युवतियों की खुशी देखने लायक थी। क्योंकि लंबे समय बाद उन्हें आज अंतिम रूप से नियुक्ति पत्र मिला। अब वे सभी आवंटित जिले में योगदान देंगे। बताया गया है कि योगदान की तिथि से ही उनका वेतन भी शुरू हो जायेगा।
//
रोटरी सारण ने शहर में की अलाव की व्यवस्था
छपरा (सारण)। शहर की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था रोटरी सारण के द्वारा शहर के सभी व्यस्ततम चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई। जिससे वहां पर रहने वाले, व्यवसाय करने वाले एवं सड़क से गुजरने वाले व्यक्तियों को लिए इस कड़ाके की ठंड से बहुत राहत मिली।
क्लब के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि इस समय काफी ठंड पड़ रही है। शरीर में कपकपी महसूस हो रही है इस परिस्थिति में बहुत सारे व्यक्ति जो रोड पर गुजर-बसर करते हैं। व्यवसाय करते हैं काफी परेशान हैं। उन्हें राहत प्रदान करने के लिए हमारे क्लब द्वारा सभी चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।सचिव प्रदीप कुमार ने बताया आज शहर में गांधी चौक, मौना चौक, नगरपालिका चौक, थाना चौक, सदर हॉस्पिटल, भगवान बाजार चौक, छपरा जंक्शन एवं श्याम चौक पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल एवं संस्थापक सचिव राजेश फैशन ने बताया जब से हमारी क्लब की स्थापना हुई हम लोग प्रत्येक साल अपने क्लब के द्वारा अलाव की व्यवस्था करते हैं। कंबल बांटते हैं। ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से निजात पा सके। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम हमेशा चलते रहेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष पंकज कुमार, अजय कुमार, राकेश कुमार, विजय ब्याहुत, अजय प्रसाद, अशोक कुमार, अरुण अरुण जी सहित अन्य ने सहयोग प्रदान किया।
//
भाजपा नेताओं ने डीएम को किया सम्मानित
छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण का शिष्टमंडल सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में शिष्टाचार मुलाकात किया। सारण जिलाधिकारी राजेश मीणा के बेहतर कार्य के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने अंगवस्त्र तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, जिला महामन्त्री शान्तनु कुमार, भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सुपन राय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरि नारायण सिंह ने छपरा सारण जिलाधिकारी का स्वागत किया।
//
31 जनवरी तक पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण कराना होगा अनिवार्य
तरैया (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में गुरुवार को पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण को लेकर अधिकारियों ने पंचायत स्तरीय कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा आदिति कुमारी, सहायक निदेशक दिव्यांग कोषांग शुभांगी सिंह ने संयुक्त रूप से पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र भरते समय बायोमैट्रिक व आईरिश से जीवन प्रमाणीकरण के दौरान उत्पन्न समस्याओं के समाधान के बारे में भी बताया गया। तथा वैसे पेंशनधारी जिनका ऑनलाईन डाटा वेरिफाई नहीं हो रहा हो उनके लिए प्रखंड स्तरीय कार्यालय द्वारा आधार कार्ड से फिजिकल वेरिफिकेशन कर उनका जीवन प्रमाणीकरण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान तरैया बीडीओं कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि तरैया प्रखंड में लगभग 12 हजार के करीब पेंशनधारी हैं। जिनमें 6600 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कर लिया गया है। बचे 5400 पेंशनधारियों के लिए पंचायतवार आरटीपीएस काउंटर, सीएससी सेंटरों के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। बीडीओं ने सभी पेंशनधारियों को 31 जनवरी तक जीवन प्रमाणीकरण आवश्यक रूप से करा लेने का निर्देश दिया।
इस मौके पर सीओं अंकु गुप्ता, आईटी मैनेजर प्रमोद रंजन, प्रधान सहायक जितेंद्र कुमार, समेत अभी पंचायतों के पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, विकास मित्र, सीएससी वीएलई, समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।
//
10 लीटर देशी शराब बरामद, धंधेबाज फरार
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के मंझोपुर गांव स्थित नट बस्ती में तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है। वहीं पुलिस के आने की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पीएसआई प्रवेश कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली की मंझोपुर गांव स्थित नट बस्ती में एक शराब कारोबारी चोरी छिपे शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देखते ही कारोबारी भागने लगा। जिसे पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहा। वहीं मौके से 10 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज फरार धंधेबाज को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
//
कड़ाके की ठंड से सिकुड़ने लगे लहलहाते सरसों के पौधे, किसान चिंतित
एकमा (सारण)। कड़ाके की ठंड से आम ल़ोगोंं का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो ही गया है। अब इस ठंड का प्रकोप सरसों के लहलहाते पौधों पर हो गया है। नतीजतन, पौधे एवं फूल सिकुड़ने लगे हैं। जिन किसानों ने अच्छी एवं अत्याधिक उपज के लिए गेहूं की बजाय सरसों को ही प्राथमिकता देते हुए इस बार सरसों की ही बोआई करना उचित समझा, वे अब फूलों के सिकुड़न को देख चिंतित एवं परेशान हो उठे हैं।
किसानों की परेशानी का सबब यह है कि जिस क़दर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे यह संभावना बढ़ गरीब है कि शीघ्र ही सरसों के पौधों पर लाही नामक कीड़ों का प्रकोप होने ही वाला है। ये कीड़े पौधों पर चिपक कर सारा रस ही चूस लेते हैं एवं फसल बर्वाद हो जाता है ।
इधर किसान सरसों फसल को लेकर परेशान हैं। सोंचा था महंगें सरसों तेल के चलते सरसों की पैदावार ही गेहूं से अधिक लाभप्रद होगा। लेकिन ठंडक की मार से सरसों की फसल बर्वादी के पायदान पर पहुंच गयी है, तो दूसरी ओर बिहार के कृषि वैज्ञानिक एवं बिहार राज्य कृषि विभाग कुम्भकर्णी नींद्रा में तल्लीन है। इस आपात अवसर पर कृषि वैज्ञानिक ऐसे चिंतित किसानों को सुरक्षात्मक कोई सुझाव देना शायद उचित नहीं समझ रहे।
//
हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के तहत शिक्षकों को किशोरावस्था के प्रति किया गया जागरूक
प्रशिक्षकों ने बताया, 12 वर्ष पूरे होने पर किशोरों व किशोरियों में होता बदलाव
छपरा (सारण)। सारण एकेडमी प्लस टू विद्यालय में गुरुवार को स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के तहत शिक्षकों काे किशोरावस्था का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर भारती श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अंसार आलम, सुजीत कुमार, अल्पन सिन्हा व संजय सिंह ने
बताया कि 12 वर्ष पूरे होने पर किशोर एवं किशोरी छात्र एवं छात्राओं को पूर्ण रूप से मानसिक एवं शारीरिक रूप से बदलाव होता है। ऐसे में विद्यार्थियों में भटकाव आता है। इसे रोकने की जरूरत है।
सेंटर फार कैटलाइजिंग चेंज के मार्गदर्शन एवं एससीईआरटी पटना के निर्देश पर संचालित प्रोग्राम में किशोर एवं किशोरों के स्वास्थ्य, नशा मुक्ति व भटकाव कैसे रोका जाए। इसकी जानकारी शिक्षक-शिक्षिकाओं काे दी गई। ताकि वे अपने-अपने विद्यालय में किशोर – किशोरियों को लाभान्वित करें। ट्रेनर ने यह भी बताया कि किशोरावस्था में छात्र-छात्राओं को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक बदलावों के प्रति जरूरी जानकारी दी जानी चाहिए। किशोर एवं किशोरियों को सही समय पर उचित जानकारी नहीं मिलने पर वह गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं।
इस मौके पंकज कुमार, भूपेंद्र कुमार, रबीना कुमारी, नीतू सिंह,निरंजन मंडल, विजय सिंह समेत अन्य शिक्षक -शिक्षिका मौजूद थी।