मनीष कुमार तिवारी बने जिला स्कूल छपरा के प्रभारी प्राचार्य, स्कूल में हर्ष का माहौल
रिपोर्ट: के. के. सिंह सेंगर, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
छपरा (सारण)। भोजपुरी भाषा के प्लस टू के विशिष्ट शिक्षक मनीष कुमार तिवारी को श्रीमती शोभा वर्मा के सेवानिवृत्ति के बाद जिला स्कूल छपरा का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया। बताया जा रहा है कि यह पहला अवसर है जब किसी भोजपुरी भाषा के शिक्षक को यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय जगजीवन राम के पैतृक गांव भोजपुर जिले के चंदवा से आने वाले मनीष कुमार तिवारी ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा से भोजपुरी भाषा में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। उनके पदभार ग्रहण करने से विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्रों में प्रसन्नता देखी जा रही है।