रिद्धि-सिद्धि सेंट्रल स्कूल व क्षितीश्वर नाथ सिंह इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न
रिपोर्ट: के. कै. सिंह सेंगर/अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
एकमा/मांझी (सारण): मांझी प्रखंड के नचाप गांव स्थित रिद्धि-सिद्धि सेंट्रल स्कूल का 14वां एवं क्षितीश्वर नाथ सिंह इंटर कॉलेज का 15वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम व उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ क्षितीश्वर नाथ ट्रस्ट के चेयरमैन परमेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय परिवार की ओर से निदेशक राकेश कुमार सिंह एवं संयुक्त निदेशक मुकेश कुमार सिंह ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। नृत्य, नाटक, कॉमेडी एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित फैशन शो ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कृतिका सिंह, सोनाक्षी, मोनालिका, प्रतिज्ञा कुमारी, शिवानी, पलक, सुहानी, आदर्श, विराट, रजनीश, वेदांत समेत अन्य विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से समारोह को यादगार बना दिया।
मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शिक्षकों व अभिभावकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि नैतिक मूल्यों से युक्त शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सतत प्रक्रिया है। जब शिक्षा में संस्कार, अनुशासन व नैतिकता का समावेश होता है, तभी वह समाज व राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बनती है।
विशिष्ट अतिथि एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयास को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसी शिक्षा मिले जो उन्हें ज्ञानवान के साथ-साथ संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाएं, यही सच्ची सफलता है।
स्वागत भाषण रिद्धि-सिद्धि ग्रुप के चेयरमैन परमेश्वर सिंह ने दिया, जबकि प्राचार्य दशरथ साह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0-4024×1784-0-0-{}-0-12#
समारोह में सीपीएस छपरा के चेयरमैन डॉ हरेंद्र कुमार सिंह, नेशनल एथलीट विकास सिंह राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चैतेंद्रनाथ सिंह अविनाश चंद्र उपाध्याय, बंटी ओझा, अंतिम सिंह, यमुना सिंह इंटर कॉलेज एकमा के पूर्व प्राचार्य प्रो. अभय सिंह, ठाकुर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विकास मिश्रा, सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति नचाप के वरिष्ठ सदस्य सूर्यदेव लाल, राजनाथ सिंह, गौतम सिंह, पारस सिंह, विजय कुमार सिंह, डीलर मदन गोपाल सिंह, मनीष कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं समारोह को सफल बनाने में स्कूल के प्राचार्य दशरथ साह, एकेडमिक इंचार्ज उमेश कुमार सिंह, एचआर हेड अरविंद कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक-शिक्षिकाएं क्रमशः वीर सिंह राजपूत, सूरज कुमार शर्मा, ममता, गायत्री कुमारी, ब्रजेश कुमार सिंह, ज्योति यादव, महमूद आलम, संतोष कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार यादव, मोहम्मद नईम खान, बसंत कुमार राय, मनोरमा कुमारी, संतोष कुमार ठाकुर, तेजप्रताप सिंह, निकिता कुमारी, प्रिंस कुमार, चंदन पंडित, अर्जुन राय, विक्की कुमार सिंह, मल्लिकार्जुन कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, अतुल तिवारी, शैलेश कुमार महतो, अंजलि भारद्वाज, पूजा सिंह, संतोष कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, सुहानी सिंह, नुपुर श्रीवास्तव, नैन्सी कुमारी आदि का सराहनीय सहयोग रहा।