Homeएकमाएकमा विधायक श्रीकांत यादव ने केक काटकर मनाया लालू प्रसाद का 75वां...

एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने केक काटकर मनाया लालू प्रसाद का 75वां जन्मदिन

एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने केक काटकर मनाया लालू प्रसाद का 75वां जन्मदिन

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज,
एकमा (सारण)। एकमा बाजार के राजापुर गांव के वार्ड संख्या 13 में स्थित एकमा विधायक श्रीकांत यादव के आवास पर सामाजिक न्याय के पुरोधा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 75वां जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान विधायक श्री यादव ने केक काटकर और मिठाईयां बांट कर लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु होने की भगवान से कामना की।
इस मौके पर विधायक श्रीकांत यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में सामाजिक न्याय के लोगों को सत्ता में भागीदारी दिलाने कार्य किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने रेल मंत्री के कार्यकाल में घाटे चल रही केन्द्रीय रेल को मुनाफे में पहुंचा दिया। साथ देश में कई रेल कारखाने स्थापित किया। उनकी सोच थी कि बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने के बाद ही देश विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है।
इस मौके पर राजद नेता अवधेश यादव, सुभाष यादव, अहमद अली, जाकिर हुसैन, जितेन्द्र सिंह, जितेन्द्र यादव, राजीव रंजन, कन्हैया यादव, मिथिलेश मिश्र, भोला पंडित, श्याम बिहारी पंडित, अनिल कुशवाहा, छविनाथ पासवान, अनिल कुमार यादव, हरिशंकर यादव, अरविन्द कुमार दूबे, रमेश राम समेत काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments