“हर घर जन सुराज अभियान” के तहत एकमा प्रखंड जन सुराज कार्यवाहक समिति की बैठक आयोजित
प्रखंड जन सुराज कार्यवाहक समिति की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर दिया गया बल
रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
एकमा (सारण): एकमा प्रखंड में “हर घर जन सुराज अभियान” के तहत एकमा प्रखंड जन सुराज कार्यवाहक समिति की बैठक शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में जन सुराज के जिलाध्यक्ष बच्चा राय के द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को विस्तार पूर्वक बताते हुए आगामी तीन माह में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कहा गया।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने घर पर जन सुराज का झंडा व प्रशांत किशोर जी का स्टीकर लगाने की बात कही।
बैठक में जन सुराज के एकमा विधानसभा क्षेत्र के नेता व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बच्चा सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी मार्च माह तक बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान प्रखंड कार्यालय में जन सुराज के पदाधिकारियों को नियमित बैठ कर आम जनता से मिलने व उनकी समस्याएं सुन कर निराकरण कराने पर सहमति बनी। वहीं प्रखंड क्षेत्र में वाल स्टिकर लगाने के लिए जगहों को चिन्हित करने को कहा गया।
बैठक में जन सुराज के जिलाध्यक्ष बच्चा राय, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि व जन सुराजी नेता बच्चा सिंह, प्रखंड अध्यक्ष व पूर्व मुखिया ओम प्रकाश सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि सुरेंद्रनाथ पंडित, रामनाथ मांझी, राजेश कुमार पांडेय, बबन गिरि, सरपंच राजेश कुमार, पूर्व मुखिया परमेश्वर प्रसाद, रामजी सिंह, विनोद कुमार शर्मा, मोहम्मद मुर्तजा, फिरोज मियां, रूस्तम आलम, विवेक पटेल, नवल किशोर श्रीवास्तव, प्रभुनाथ यादव, धर्मेंद्र यादव, बृजमोहन साह, लक्ष्मीकांत प्रसाद, अमितेश कुमार साह सहित अन्य जन सुराज कार्यकर्ता शामिल हुए।