सारण: जन सुराज पद-यात्रा का सारण जिले में भव्य आगमन हो रहा आज, 20 से 25 दिनों तक विभिन्न गांवों में भ्रमण करेंगे प्रशांत किशोर
रिपोर्ट: प्रो.अजीत कुमार सिंह सेंगर, प्रधान संपादक, अम्बालिका न्यूज़,
छपरा/एकमा/लहलादपुर (सारण): बीते साल 2 अक्तूबर 2022 को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुई प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा 12 मार्च 2023 को सारण जिले में प्रवेश कर रही है। 161 दिनों में 5 जिलों से गुजरते हुए 1800 किमी से अधिक का सफर तय कर जन सुराज पदयात्रा सारण जिले के अलग-अलग प्रखंडों और गांवों में जाएगी और जिले में लगभग 20 से 25 दिन रुकेगी।
पीके की मीडिया टीम के हवाले से संदीप कश्यप ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि प्रशांत किशोर अबतक पश्चिम चंपारण, शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सिवान में पदयात्रा कर चुके हैं। पदयात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया और समाज की मदद से सभी सही लोगों को एक मंच पर लाकर एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने के लिए आह्वान किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को धरातल पर जाकर समझने का प्रयास किया और कहा कि पदयात्रा के बाद पंचायत आधारित विकास का ब्लूप्रिंट जारी करेंगे।
सारण आगमन का स्थान – जे के पब्लिक स्कूल मैदान, ग्राम / पंचायत – दंदासपुर, प्रखंड – लहलादपुर (सारण)
समय – दोपहर 3:30 बजे
दिनांक – 12 मार्च 2023
हम आपको इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित करते हैं।
Edited by: KKS Sengar