
“बिहार बदलाव यात्रा” के दौरान मढ़ौरा पहुंचे जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर, डॉ. नूतन कुमारी ने किया भव्य स्वागत
प्रशांत किशोर का मढ़ौरा में भव्य स्वागत, डॉ. नूतन ने दिखाई ताकत
जनसभा में डॉ. नूतन कुमारी की संगठन क्षमता का प्रदर्शन
महिला कार्यकर्ताओं के दम पर मढ़ौरा में चमकी डॉ. नूतन कुमारी
मढ़ौरा में ‘बिहार बदलाव यात्रा’ को मिला जन समर्थन, डॉ. नूतन छाईं
महिला कार्यकर्ताओं की जोरदार भागीदारी, नारी शक्ति का दिखा प्रभाव
रिपोर्टर: अम्बालिका न्यूज़,
मढ़ौरा (सारण): जन सुराज के नेतृत्व में निकाली जा रही “बिहार बदलाव यात्रा” के दौरान प्रशांत किशोर मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। जहां भावी प्रत्याशी डॉ. नूतन कुमारी ने कटेसर में उनका भव्य स्वागत किया। यात्रा की शुरुआत प्रशांत किशोर ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सूर्य सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।
इसके बाद मिर्जापुर में आयोजित जनसभा में डॉ. नूतन कुमारी व उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस सभा में महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही।
डॉ. नूतन कुमारी की लगभग 80 प्रतिशत महिला कार्यकर्ता अपने समूह के बैच व युवा समर्थक टी-शर्ट पहनकर सभा में शामिल हुए। जिससे नारी शक्ति की एकजुटता साफ देखने को मिली।
मंच पर डॉ. नूतन कुमारी ने प्रशांत किशोर को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और अपनी महिला कार्यकर्ताओं द्वारा बनाई गई चित्रकला उन्हें भेंट स्वरूप दी। जनसभा में भारी उत्साह व समर्थन देखकर प्रशांत किशोर भी भावुक व उत्साहित नजर आए।डॉ. नूतन कुमारी ने जिस तरह अपने कार्यकर्ता समूह के साथ संगठित व सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई, वह न केवल मढ़ौरा क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज के लिए एक सकारात्मक संकेत भी है। मढ़ौरा में वह एक मजबूत महिला नेत्री के रूप में उभरती दिख रही हैं।