डॉ पी एन सिंह कॉलेज छपरा में संविधान दिवस पर व्याख्यान का हुआ आयोजन
रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो
छपरा। संविधान दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना की डॉ पीएन सिंह डिग्री कॉलेज छपरा इकाई द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान “भारत लोकतंत्र की जननी है।” विषय पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डॉ नागेश्वर प्रसाद सिंह ने किया। व्याख्यानमाला को मुख्य वक्ता -डॉ अजय कुमार सिंह राजनीति शास्त्र विभाग, प्रवक्ता प्रो अरविंद कुमार सिंह वाणिज्य विभाग आदि ने संबोधित किया।
व्याख्यानमाला का शुभारंभ संस्कृत मंत्रोचार के साथ श्रीहरि वल्भ मिश्र व उर्दू में प्रो इरशाद अहमद ने सामूहिक उद्घोषणा के द्वारा किया। संचालन प्रो मनोज कुमार सिंह ने किया। व्याख्यानमाला को डॉ संजय कुमार सिंह, प्रो हरि बलम मिश्रा, शिक्षक प्रतिनिधि डॉ विवेकानंद तिवारी, जयप्रकाश सिंह, प्रो रविंद्र सिंह, प्रो एनके वर्मा, प्रो उदय प्रताप सिंह, प्रो उदय प्रताप सिंह, चनेश्वर ठाकुर, राजीव कुमार शर्मा, नीरज सिंह, जूही खातून, खुशबू निशा, सोनी कुमारी, आदित्य राज, नीरज सिंह आदि ने किया।