Tuesday, September 26, 2023
Home छपरा सारण: सांसद राजीव प्रताप रूड़ी जताई शोक संवेदना

सारण: सांसद राजीव प्रताप रूड़ी जताई शोक संवेदना

(फाइल फोटो)।
रिपोर्ट: मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना, अम्बालिका न्यूज,
दिघवारा (सारण): सबलपुर मध्यवर्ती के पूर्व मुखिया, भाजपा कार्यकर्ता गौतम शर्मा के असामयिक निधन पर सांसद राजीव प्रताप रुडी ने गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि एक बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता अब हम लोगों के बीच नहीं रहे। सारण में भारतीय जनता पार्टी ने अपना एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया है। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं श्री चरणों में स्थान दें।
मालूम हो कि भाजपा के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता, सबलपुर मध्यवर्ती निवासी गौतम शर्मा का अकस्मात निधन हो गया है। शर्मा सबलपुर मध्यवर्ती के मुखिया रहने के साथ ही भाजपा के विभिन्न पदों पर रहे।
सांसद रुडी ने कहा कि हाल ही में दूरभाष पर बातचीत हुई थी और आज इस प्रकार का दुःखद समाचार सुन कर सहसा विश्वास ही नहीं हो पा रहा है। शर्मा जी एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र के लोगों की हर तरह से सहायता करते रहे है। उनके निधन से क्षेत्र की जनता के साथ मुझे भी व्यक्तिगत रूप से दुःख है। सांसद ने सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह को भेजा और परिजनों से दूरभाष पर बात कर सांत्वना दी। बता दें कि दिवंगत के दो छोटे पुत्र है और उनकी पत्नी भी असाध्य रोग से पीड़ित है जिनका इलाज टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है।
सांसद के निर्देश पर राकेश सिंह के साथ ही उप प्रमुख रंजीत जी, बबलू सिंह नगर अध्यक्ष, दिनेश राय मुखिया, संजय सिंह, लालबाबू कुशवाहा, कन्हैया आदि कार्यकर्ता पहुंचे और उनके परिजन से मिलकर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाते सांसद से दूरभाष पर बात कराई और हर सम्भव मदद का भरोसा दिया और श्रद्धांजलि देते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

सारण जिले भर में धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

सारण जिले भर में धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा (प्रो एके सिंह सेंगर)।: जिले भर में भाजपा की...

जिले भर में धूमधाम से हुई आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

जिले भर में धूमधाम से हुई आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना - विभिन्न स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन के बाद हुआ प्रसाद...

छपरा में युवक के जबड़े में लगी गोली, गंभीर हालत मे पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी

छपरा में युवक के जबड़े में लगी गोली, गंभीर हालत मे पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़, छपरा (सारण)। छपरा शहर के एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सारण जिले भर में धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

सारण जिले भर में धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा (प्रो एके सिंह सेंगर)।: जिले भर में भाजपा की...

अतरसन, असहनी, वनपुरा व देवपुरा पंचायतों में आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति: जेई इंद्रजीत सिंह

अतरसन, असहनी, वनपुरा व देवपुरा पंचायतों में आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति: जेई इंद्रजीत सिंह रिपोर्ट  के...

जिले भर में धूमधाम से हुई आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

जिले भर में धूमधाम से हुई आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना - विभिन्न स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन के बाद हुआ प्रसाद...

छपरा में युवक के जबड़े में लगी गोली, गंभीर हालत मे पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी

छपरा में युवक के जबड़े में लगी गोली, गंभीर हालत मे पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़, छपरा (सारण)। छपरा शहर के एक...

Recent Comments