Tuesday, September 26, 2023
Home छपरा रोट्रेक्ट क्लब ऑफ सारण के तत्वावधान में पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण...

रोट्रेक्ट क्लब ऑफ सारण के तत्वावधान में पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रोट्रेक्ट क्लब ऑफ सारण के तत्वावधान में पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज ब्यूरो,
छपरा (सारण): रोट्रेक्ट क्लब ऑफ सारण के तत्वावधान में स्थानीय शिशु पार्क में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण करते हुए मुख्य अतिथि पीडीआरआर संस्थापक अध्यक्ष रोटरी क्लब सारण श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है। अत: हमें पौधरोपण कर मानव के कल्याण में सहभागी बनना चाहिए। विश्व में प्राचीनतम् संस्कृति हमारी भारतीय सनातन हिन्दू संस्कृति है। जिसमें पर्यावरण को देवतुल्य स्थान दिया गया है। यही कारण है कि पर्यावरण के सभी अंगों को (जैसे: जल, वायु, धरती आदि को) देवता ही माना गया है। यहां तक हिन्दू दर्शन में मूल इकाई जीव में मनुष्य में पंच तत्वों का समावेश माना गया है। मनुष्य पांच तत्वों जल, अग्नि, आकाश, पृथ्वी और वायु से मिलकर बना है। इसी कारण पर्यावरण हर दृष्टि से हमारे लिए बेहद खास है। आइए हम सब मिलकर पेड़-पौधे लगाने और अपनी धरती को हरा-भरा रखने एवं पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना, प्रदूषण को नियंत्रित करना एवं पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।
रोट्रेक्ट सारण सिटी अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव तथा सचिव अवध बिहारी ने कहा कि वर्तमान समय में कई प्रजाति के जीव-जंतु एवं वनस्पतियां (अर्थात् पेड़ पौधे विलुप्त हो रहे हैं।), जो प्रकृति के संतुलन के लिए बहुत ही भयावह है। ऐसे में मनुष्य होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है। हमें अपने आसपास के वनस्पतियों एवं जीव-जंतुओं की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीडीआरआर संस्थापक अध्यक्ष रोटरी क्लब सारण श्याम बिहारी अग्रवाल, रोट्रेक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, सचिव अवध बिहारी, मंडल क्लब सर्विस डायरेक्टर निकुंज कुमार, क्लब सर्विस डायरेक्टर धीरज कुमार ब्याहुत, अनिल कुमार, उज्ज्वल रमण आदि ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

सारण जिले भर में धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

सारण जिले भर में धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा (प्रो एके सिंह सेंगर)।: जिले भर में भाजपा की...

जिले भर में धूमधाम से हुई आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

जिले भर में धूमधाम से हुई आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना - विभिन्न स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन के बाद हुआ प्रसाद...

छपरा में युवक के जबड़े में लगी गोली, गंभीर हालत मे पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी

छपरा में युवक के जबड़े में लगी गोली, गंभीर हालत मे पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़, छपरा (सारण)। छपरा शहर के एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सारण जिले भर में धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

सारण जिले भर में धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा (प्रो एके सिंह सेंगर)।: जिले भर में भाजपा की...

अतरसन, असहनी, वनपुरा व देवपुरा पंचायतों में आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति: जेई इंद्रजीत सिंह

अतरसन, असहनी, वनपुरा व देवपुरा पंचायतों में आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति: जेई इंद्रजीत सिंह रिपोर्ट  के...

जिले भर में धूमधाम से हुई आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

जिले भर में धूमधाम से हुई आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना - विभिन्न स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन के बाद हुआ प्रसाद...

छपरा में युवक के जबड़े में लगी गोली, गंभीर हालत मे पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी

छपरा में युवक के जबड़े में लगी गोली, गंभीर हालत मे पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़, छपरा (सारण)। छपरा शहर के एक...

Recent Comments