Tuesday, September 26, 2023
Home छपरा नामांकन के अंतिम दिन दिघवारा नगर पंचायत चुनाव हेतु 7 लोगों ने...

नामांकन के अंतिम दिन दिघवारा नगर पंचायत चुनाव हेतु 7 लोगों ने किए नामदजगी के पर्चे दाखिल

नामांकन के अंतिम दिन दिघवारा नगर पंचायत चुनाव हेतु 7 लोगों ने किए नामदजगी के पर्चे दाखिल

रिपोर्ट: मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना, अम्बालिका न्यूज ब्यूरो,
दिघवारा (सारण)। नगर पंचायत दिघवारा के चुनाव हेतु आज नामांकन करने के अंतिम दिन 7 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में एक अध्यक्ष पद हेतु, एक उपाध्यक्ष पद हेतु, पांच वार्ड पार्षद के पद हेतु अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल करने वाली हुस्ना खातून कांग्रेस नेता एजाज खान की बहन है। एजाज खान अपने काम से जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति हो इसके लिए एजाज खान सदा तत्पर रहते हैं। उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल करने वाली अनीता देवी, शिव कुमार की पत्नी हैं। वहीं वार्ड पार्षद पद हेतु वार्ड नंबर 1 से लालमति देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया, तो वार्ड नंबर 6 से सुनीता देवी, वार्ड नंबर 7 से अनीता देवी, वार्ड नंबर 12 से सुनील पंडित एवं वार्ड नंबर 18 से खुशबू देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया। आज तक सभी पदों पर नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या इस प्रकार से है:- जिसमें अध्यक्ष पद हेतु 18, उपाध्यक्ष पद हेतु 18 एवं वार्ड पार्षद के पद हेतु कुल 95 व्यक्तियों के द्वारा अपना अपना नामांकन दाखिल किया गया। दिनांक 20 /9 /2022 को एवं 21/9/ 2022 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22/9/2022 को नाम वापसी की तिथि है और 23/9/ 2022 को सभी उम्मीदवारों की सूची सहित सिंबल जारी कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

सारण जिले भर में धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

सारण जिले भर में धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा (प्रो एके सिंह सेंगर)।: जिले भर में भाजपा की...

जिले भर में धूमधाम से हुई आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

जिले भर में धूमधाम से हुई आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना - विभिन्न स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन के बाद हुआ प्रसाद...

छपरा में युवक के जबड़े में लगी गोली, गंभीर हालत मे पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी

छपरा में युवक के जबड़े में लगी गोली, गंभीर हालत मे पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़, छपरा (सारण)। छपरा शहर के एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सारण जिले भर में धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

सारण जिले भर में धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा (प्रो एके सिंह सेंगर)।: जिले भर में भाजपा की...

अतरसन, असहनी, वनपुरा व देवपुरा पंचायतों में आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति: जेई इंद्रजीत सिंह

अतरसन, असहनी, वनपुरा व देवपुरा पंचायतों में आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति: जेई इंद्रजीत सिंह रिपोर्ट  के...

जिले भर में धूमधाम से हुई आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

जिले भर में धूमधाम से हुई आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना - विभिन्न स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन के बाद हुआ प्रसाद...

छपरा में युवक के जबड़े में लगी गोली, गंभीर हालत मे पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी

छपरा में युवक के जबड़े में लगी गोली, गंभीर हालत मे पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़, छपरा (सारण)। छपरा शहर के एक...

Recent Comments