सारण: आशा कार्यकर्ताओं की कब होगी मांग पूरी, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
रिपोर्ट: श्याम बिहारी सिंह, अम्बालिका न्यूज़,
मशरक (सारण): मशरक प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ता एवं फेसिलिलेटर लगातार 10 दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के क्रम में आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वास्थ्य सेवा को बाध्य कर दिया गया है। हड़ताल के क्रम में सभी आशा कार्यकर्ता एवं फेसिलिलेटर के द्वारा लगातार बिहार सरकार के विरूद्ध नारा लगाया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम सभी को मानदेय नहीं बल्कि वेतन चाहिए, सरकारी कर्मचारी का दर्जा चाहिए, आशा कार्यकर्ताओं का दर्द तब छलक पड़ा जब आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना के समय में सभी लोग अपने अपने घरों में आराम फरमा रहे थे, उस समय कोरोना मरीजों की देखभाल करना, बाहर से अपने घर आए मरीजों की पहचान कर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाना आशा कार्यकर्ताओं का ही काम था।
आशा कार्यकर्ता मौत की प्रवाह किए लगातार अपनी कार्य को की है । यही नहीं रात हो या दिन जब भी गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ संबंधी सुविधा के लिए सूचना मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाना होता है, गांव गलियारों में कितने टीवी के मरीज हैं उनकी पहचान आशा कार्यकर्ता को ही कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना है और भी बहुत सारी बातें आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा बताई गई। क्या आशा कार्यकर्ताओं को इसी तरह हड़ताल जारी रखना होगा, क्या समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था इसी तरह बाधित रहेगी, क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए कब तक दर-दर भटकना होगा, कई सवाल लोगों के द्वारा पूछा जा रहा है। बिहार सरकार को जो भी फैसला करना है सरकार क्यों नहीं कर देती। आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल कब तक जारी रहेगा।