मांझी के पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना
रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
छपरा (सारण): कांग्रेस नेता व मांझी विधानसभा के पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव की तबीयत अचानक शनिवार को बिगड़ने के चलते उन्हें परिजनों द्वारा नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी उनके पुत्र इंजीनियर संदीप कुमार सौरभ ने दी है। मांझी के सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप “अनुभव जिंदगी के” एडमिन सहित अन्य सदस्यों ने सहित मांझी व एकमा क्षेत्र के प्रेस प्रतिनिधियों ने भी पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु ईश्वर से कामना की है।
“माँझी के दो बार विधायक रहे लोकप्रिय नेता आदरणीय बुद्धन प्रसाद यादव को चिंताजनक स्थिति में पटना एम्स में एडमिट कराया गया है। एम्स में उनके साथ उनके पुत्र संदीप रौशन तथा भतीजा ई सौरभ सन्नी आदि परिजन भी मौजूद हैं। ग्रुप के माध्यम से हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”- मनोज कुमार सिंह, पत्रकार, मांझी
Edited by: KKS Sengar