Homeएकमाउप चुनाव में गोपालगंज सीट पर भाजपा की जीत पर एकमा नगर...

उप चुनाव में गोपालगंज सीट पर भाजपा की जीत पर एकमा नगर पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न

उप चुनाव में गोपालगंज सीट पर भाजपा की जीत पर एकमा नगर पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न

रिपोर्ट: अंबालिका न्यूज़ ब्यूरो,
एकमा (सारण): बिहार विधानसभा के गोपालगंज सीट पर हुए उपचुनाव में मतगणना के बाद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी की जीत पर एकमा नगर पंचायत बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि कंपलेक्स में रविवार को भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह व प्रदीप कुमार सिंह पप्पू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर प्रसन्नता व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि गोपालगंज सीट पर उप चुनाव में विजयश्री दिलाकर जनता ने यह संदेश दिया है कि अब भी उनकी पहली पसंद एनडीए गठबंधन ही है। गोपालगंज की जनता ने जदयू-राजद गठबंधन की नीतीश-तेजस्वी के नेतृत्व वाली सरकार को नकार दिया है।
मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त करने वालों में एकमा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता मुकेश सिंह, एकमा नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, अविनाश चंद्र उपाध्याय, रोशन चौधरी, भोला जी प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय, जितेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, बंटी ओझा, विभूति नारायण तिवारी, विक्की सावन, मनीष कुमार सिंह, जितेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, सुजीत कुमार सिंह, अभय मिश्रा, सुबोध सिंह कृष्णा पांडेय, चितरंजन सिंह, बिरेश सिंह, जय प्रकाश सिंह, अनिरुद्ध दुबे, संजय तिवारी, ब्यास मांझी, सुमित कुमार आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments