Tuesday, September 26, 2023
Home पटना Bihar सारण: अंतरराष्ट्रीय कोच व खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह 8 सितंबर को,...

सारण: अंतरराष्ट्रीय कोच व खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह 8 सितंबर को, तोरण द्वार व होर्डिंग्स से पटा शहर

सारण: अंतरराष्ट्रीय कोच व खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह 8 सितंबर को, तोरण द्वार व होर्डिंग्स से पटा शहर

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
छपरा (सारण): शहर स्थित जन्नत पैलेश में जिला खेल सम्मान समारोह समिति द्वारा आठ सितम्बर यानी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को भव्य सम्मान समारोह कराने की तैयारी को अंतिम रूप देने हेतु विवेष बैठक आयोजित हुई। बैठक डॉ (प्रो) एच के वर्मा की अध्यक्ष में हुई। जिला खेल सम्मान समारोह समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बॉलीबाल कोच प्रमोद सिंह, अंतरराष्ट्रीय हॉकी कोच हरेंद्र सिंह एवं अंतरराष्ट्रीय बॉलीबाल खिलाड़ी अनुज कुमार का भव्य स्वागत व सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में बताया गया कि शहर में आधा दर्जन तोरण द्वार बनाए गए हैं। सैकड़ों होडिंग लगाया गया है। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बिहार राज्य खेल प्राधिकार के महानिदेशक रविंद संकरण को मुख्य द्वार पर बैंड-बाजे से स्वागत किया जाएगा। सारण के सभी खेल संघ समिति के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी कोच द्रोणाचार्य हरेन्द्र सिंह इस कार्यक्रम में जूम एप के माध्यम से जुड़ेंगे। फिलहाल वह अमेरिका के कोच हैं। इस कारण वे इस कार्यक्रम में नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने समिति के ग्रुप में अपना पत्र दिया है एवं अर्जुन आवार्ड जी ई श्रीधरण भी कार्यक्रम में जूम पर जुड़ेंगे।


बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम के अध्यक्ष रामाकांत सिंह सोलंकी, संरक्षक डॉ हरेन्द्र सिंह, संजीव सिंह, उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह, राजीव रंजन, कार्यक्रम समिति के संयोजक सुरेश सिंह, सचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, कार्यक्रम प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान, पॉल स्मॉल, नीरज कुमार तिवारी, सह सचिव अमित सौरभ, राजेश फैशन आदि शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में जिले के सभी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों व वर्तमान में खिलाड़ियो एवं खेल से जुड़े लोगों के अलावा आम जनता को भी आमंत्रित किया गया है।

RELATED ARTICLES

सारण जिले भर में धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

सारण जिले भर में धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा (प्रो एके सिंह सेंगर)।: जिले भर में भाजपा की...

अतरसन, असहनी, वनपुरा व देवपुरा पंचायतों में आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति: जेई इंद्रजीत सिंह

अतरसन, असहनी, वनपुरा व देवपुरा पंचायतों में आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति: जेई इंद्रजीत सिंह रिपोर्ट  के...

जिले भर में धूमधाम से हुई आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

जिले भर में धूमधाम से हुई आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना - विभिन्न स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन के बाद हुआ प्रसाद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सारण जिले भर में धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

सारण जिले भर में धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा (प्रो एके सिंह सेंगर)।: जिले भर में भाजपा की...

अतरसन, असहनी, वनपुरा व देवपुरा पंचायतों में आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति: जेई इंद्रजीत सिंह

अतरसन, असहनी, वनपुरा व देवपुरा पंचायतों में आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति: जेई इंद्रजीत सिंह रिपोर्ट  के...

जिले भर में धूमधाम से हुई आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

जिले भर में धूमधाम से हुई आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना - विभिन्न स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन के बाद हुआ प्रसाद...

छपरा में युवक के जबड़े में लगी गोली, गंभीर हालत मे पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी

छपरा में युवक के जबड़े में लगी गोली, गंभीर हालत मे पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़, छपरा (सारण)। छपरा शहर के एक...

Recent Comments