सारण: जन सुराज की बैठक में संगठन मजबूती, विस्तारीकरण व जिला कार्यालय खोलने का लिया गया निर्णय
रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
छपरा/एकमा (सारण): जिला जन सुराज अभियान समिति की आवश्यक बैठक सोमवार को जन सुराज किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश सिंह के छपरा शहर के बाजार समिति के समीप स्थित आवास पर कार्यवाहक समिति के अध्यक्ष रामपुकार मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला अभियान समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार सिंह उर्फ भवानी मुन्ना ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला मुख्यालय में कार्यालय खोलने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से 13 अगस्त (रविवार) को भव्य कार्यक्रम आयोजित कर कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए जरूरी जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
वहीं जन सुराज के पदाधिकारियों व सदस्यों को किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश सिंह द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अभियान समिति के सभापति अशोक सिंह ने संगठन की मजबूती, विस्तारीकरण व कार्यालय उद्घाटन को भव्य व ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया गया। जिसका सभी जनसुराजियों ने पुरजोर समर्थन किया गया।
बैठक को जिला जनसुराज अभियान समिति के सभापति अशोक सिंह, अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार सिंह उर्फ भवानी मुन्ना, जिला महासचिव अभय सिंह, सदर अनुमंडल अध्यक्ष उदय शंकर सिंह, संपत राही, राहुल सिंह, कुमार शिवम, अमित साहनी, युवराज प्रियरंजन सिंह, मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ, कार्यालय प्रभारी नवनीत कुमार यादव, समन्वयक दीपक कुमार महतो, डॉ. पार्थ सारथी, अश्वनि कुमार, डॉ अथर्व ठाकुर, राजन प्रसाद गुप्ता, आलोक दूबे आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।