राजनीति: राजद समर्थकों की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में महाराजगंज से रणधीर सिंह को विजयी बनाने का लिया गया संकल्प
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने से भाजपा के लोग तिलमिला गए हैं: रणधीर
रिपोर्ट: वीरेश सिंह, अम्बालिका न्यूज ब्यूरो,
एकमा (सारण): महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व राजद उम्मीदवार रणधीर सिंह का एकमा नगर पंचायत के भुईली गांव में पहुंचने पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह के आवास परिसर में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान एक कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव की तैयारियों की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई। समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने आगामी संसदीय चुनाव में महाराजगंज लोकसभा से राजद उम्मीदवार रणधीर सिंह को भारी मतों से विजई बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
राजद के छपरा विधानसभा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने से भाजपा के लोग तिलमिला गए हैं। जगह-जगह विधायकों के आवास पर सीबीआई एवं ईडी की छापेमारी व जांच केन्द्र सरकार द्वारा विधायकों के विरुद्ध कराई जा रही है। जिसका आने वाले दिनों में जनता हिसाब लेगी।
इस अवसर पर पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सह एकमा बाजार नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सीटी सिंह, विजय सिंह, पूर्व जिला पार्षद रुपेश सिंह छोटू, शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह, विजय यादव, हरि सिंह, केशव पटेल, दिलीप सिंह, पैक्स अध्यक्ष भरत सिंह, सरपंच वृज मोहन सिंह, भोला सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।