Tuesday, October 3, 2023
Home पटना Bihar नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त एवं वैभवशाली राष्ट्र बना: डॉ...

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त एवं वैभवशाली राष्ट्र बना: डॉ सीएन गुप्ता

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त एवं वैभवशाली राष्ट्र बना: डॉ सीएन गुप्ता

कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी: अरुण कुमार सिंह

टिफिन बैठक लोगों को हृदय से जोड़ता है, नरेंद्र मोदी को लोग हृदय से प्रेम करते हैं: डॉ धर्मेंद्र

प्रधानमंत्री का सेवाकाल 70 साल बनाम 9 साल बेमिसाल: रामाकांत सोलंकी

सबका साथ सबका विकास सबका सम्मान भाजपा में ही संभव: राजेश फैशन

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
छपरा (सारण): भाजपा सरकार के 9 साल बेमिसाल महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत स्नेही भवन छपरा में नगर अध्यक्ष राजेश फैशन की अध्यक्षता में टिफिन बैठक एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। सभी प्रबुद्ध जन पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेतागण उपस्थित थे।

जिसमें छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने टिफिन बैठक एवं परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने 9 वर्षों के कार्यकाल में भारत को सशक्त वैभवशाली एवं एक विकसित राष्ट्र बनाने का काम किया है।

जनहित में सूचना जारी

यह सब भाजपा की सरकार में ही संभव है। आज पूरे भारतवर्ष को एक बार फिर नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत निश्चय मजबूत इरादे एवं राष्ट्र को समर्पित नेता की आवश्यकता है। 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है, आज हम सब को यह संकल्प लेना है।


सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपालगंज के प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की पार्टी है बाकी देश में जितनी पार्टियां हैं, वह परिवारिक पार्टियां है। जो दल नहीं भ्रष्टाचार का दलदल हैं एवं व्यक्तिगत लाभ के लिए देश में सरकार बनाने का प्रयास करती हैं। जिससे उनका परिवारिक धंधा लूट खसोट चलता रहे।

महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने कहा कि अगर भारत को विश्व गुरु बनाना है तो हर भाजपा कार्यकर्ता ने ठाना है कि नरेंद्र मोदी जी को फिर से एक बार भारत का प्रधानमंत्री बनाना है। तभी देश की संस्कृति सांस्कृतिक विरासत एक सुरक्षित हाथों में सुरक्षित रहेगी।


नगर अध्यक्ष राजेश फैशन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज भाजपा का हर कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी जी को एक बार फिर केंद्र में प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहता है और इस बार भाजपा 400 से ज्यादा सीटों पर अपनी जीत दर्ज करेगी। क्योंकि चुनाव को लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता तैयार हो चुका है। कमर कस चुका है।

आज की बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष राजेश फैशन एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने किया।


इस टिफिन बैठक में डॉ सीएन गुप्ता , प्रो अरुण कुमार सिंह, रामाकांत सोलंकी, लोकसभा संयोजक पूर्व प्रत्याशी डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनु सिंह , महामंत्री विवेक कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश फैशन, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, अरदेंदू शेखर, रंजन यादव, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा शर्मा, मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह, आईटी सेल संयोजक निशांत राज, रिंकू सिंह, अनुरंजन प्रसाद, अजीत सोनी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष ममता मिश्रा, पीडी बाबा, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश यादव, अनूप यादव, निकी श्रीवास्तव, नगर मंत्री अलीसा परवीन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं छपरा विधानसभा के लोग उपस्थित थे। इसकी जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

Advt

Education helping corner

RELATED ARTICLES

भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पर गुंडा एक्ट के तहत चलाया जाये मुकदमा: हरेलाल यादव, जिला राजद प्रवक्ता

भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पर गुंडा एक्ट के तहत चलाया जाये मुकदमा: हरेलाल यादव, जिला राजद प्रवक्ता रिपोर्ट अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा (सारण)। जिला राजद...

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत रिपोर्ट: प्रो अजीत कुमार सिंह सेंगर/संजीत कुमार अकेला, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा/एकमा (सारण)। सारण जिले...

खेत ठाकुर का…बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं ताकि समाज में...

खेत ठाकुर का...बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं, ताकि समाज में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पर गुंडा एक्ट के तहत चलाया जाये मुकदमा: हरेलाल यादव, जिला राजद प्रवक्ता

भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पर गुंडा एक्ट के तहत चलाया जाये मुकदमा: हरेलाल यादव, जिला राजद प्रवक्ता रिपोर्ट अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा (सारण)। जिला राजद...

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत रिपोर्ट: प्रो अजीत कुमार सिंह सेंगर/संजीत कुमार अकेला, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा/एकमा (सारण)। सारण जिले...

खेत ठाकुर का…बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं ताकि समाज में...

खेत ठाकुर का...बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं, ताकि समाज में...

RJD के पूर्व मंत्री, 5 बार के विधायक और JDU से सांसद रहे मुस्लिम-दलित समाज के बड़े नेता पूर्णमासी राम जन सुराज में हुए...

RJD के पूर्व मंत्री, 5 बार के विधायक और JDU से सांसद रहे मुस्लिम-दलित समाज के बड़े नेता पूर्णमासी राम जन सुराज में हुए...

Recent Comments