चंद्रयान -3 के सफल प्रक्षेपण पर भाजपा नेताओं ने बांटी मिठाई, इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई
रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
एकमा (सारण): भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 चांद के लिए सफलता पूर्वक सफर पूरा करने के बाद चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में लैंडिंग कर गया। जिसके बाद एकमा नगर पंचायत बाजार में स्थित रिद्धि सिद्धि परिसर में भाजपा नेताओं ने मिठाई बांटकर प्रसन्नता जताई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी गई।
बधाई देने वालों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चैतेन्द्र नाथ सिंह, भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, अविनाश चन्द्र उपाध्याय, विभूति नारायण तिवारी, प्रदीप सिंह पप्पू, अखिलेश्वर प्रसाद भोला, सुर्यनंदन शाही, जितेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, सुजीत कुमार सिंह, सोहन सिंह, विक्की सावन, मंजेश पाठक, चितरंजन सिंह, अभय मिश्रा, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अरविंद कुमार सिंह, सह संयोजक चुन्नू बाबा, विहिप के प्रखंड अध्यक्ष बिरेश कुमार सिंह आदि अन्य लोग शामिल हैं।