आजीवन वंचितों व शोषितों के हित की लड़ाई लड़ते रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर: श्रीकांत यादव
जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक मनी
रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
एकमा (सारण): एकमा बाजार के राजापुर गांव में स्थित एकमा विधायक श्रीकांत यादव के आवासीय परिसर में मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीकांत यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने आजीवन वंचितों और शोषितों के हित की लड़ाई लड़ने का काम किया। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में समाज के हित व बिहार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे।
इस अवसर पर राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव, अवधेश यादव, जितेन्द्र सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष वकील यादव, संजय साह, पूर्व मुखिया अशोक राय, बिपिन शर्मा, अनिल कुशवाहा, जितेन्द्र यादव, अजय कुमार, आजाद प्रसाद, कन्हैया यादव, राजकुमार यादव आदि के अलावा अन्य गणमान्य लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए।