Homeएकमाआईपीएस मनोज कुमार सिंह ने स्वर्गीय नंदलाल सिंह को किया श्रद्धा पूर्वक...

आईपीएस मनोज कुमार सिंह ने स्वर्गीय नंदलाल सिंह को किया श्रद्धा पूर्वक नमन, गांव-जवार में भ्रमण कर दी छठ पूजा की शुभकामनाएं

आईपीएस मनोज कुमार सिंह ने स्वर्गीय नंदलाल सिंह को किया श्रद्धा पूर्वक नमन, गांव-जवाहर में भ्रमण कर दी छठ पूजा की शुभकामनाएं

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो
मांझी (सारण): प्रखंड के मुबारकपुर पंचायत के शिक्षक शिव जतन सिंह के पुत्र और मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात मनोज सिंह ने परिजनों सहित गांव-जवार में भ्रमण कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं दिए।
वहीं बरवां गांव के पूर्व मुखिया सह मांझी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व उम्मीदवार जितेंद्र सिंह के आवास पर सपरिवार पहुंचे। इस दौरान आई पी एस मनोज सिंह द्वारा गांव के जितेंद्र सिंह के स्वर्गीय पिता और नंदलाल सिंह कॉलेज जैतपुर-दाउदपुर के संस्थापक नन्द लाल सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा पूर्वक नमन किए।
उन्होंने संवाददाताओं को एक साक्षात्कार में कहा कि पुलिस के आम जनता के साथ अच्छा संबंध बना कर रखना चाहिए। जिससे पुलिस प्रशासन को इससे लाभ भी मिलता है।
वहीं गोबरही टोला में सरपंच भरत सिंह एवं पत्रकार वीरेश सिंह के दरवाजे पर अलिराजपुर के आरक्षी अधीक्षक मनोज सिंह अपने मामा के घर पहुंच कर परिजनों से रु-ब-रु हुए। उनके यहां आने से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। शनिवार की दिन भर और मांझी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में अपने भ्रमण के दौरान आईपीएस मनोज कुमार सिंह के द्वारा क्षेत्रवासियों को सूर्योपासना और छठी माता की पूजा अर्चना के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने बताया कि इस बार मेरे परिवार में मेरे छोटे भाई और मुबारकपुर के पूर्व मुखिया राहुल प्रकाश सिंह, बहनों और परिवार की महिलाओं सहित कुल 6 लोग छठ पूजा का अनुष्ठान कर रहे हैं।
इस मौके पर समाजसेवी जितेंद्र सिंह, डॉ सुनील सिंह, पूर्व मुखिया राहुल प्रकाश सिंह, वैज्ञानिक सुमन सिंह, अशोक सिंह, सुमेश सिंह, अरुण सिंह, अनिल सिंह, प्रमोद सिंह, अजय सिंह आदि के अलावा परिवार के सदस्य और अन्य ग्रामीण लोग मौजूद थे।

Input:: वीरेश सिंह
Edited by: के. के. सिंह सेंगर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments