Homeएकमाअपनी भोजपुरी फिल्म "एक छैला छह लैला" के प्रमोशन हेतु एकमा के...

अपनी भोजपुरी फिल्म “एक छैला छह लैला” के प्रमोशन हेतु एकमा के जय शंकर सिनेमा हॉल में पहुंचे भोजपुरी एक्टर राजीब सिंह

अपनी भोजपुरी फिल्म “एक छैला छह लैला” के प्रमोशन हेतु एकमा के जय शंकर सिनेमा हॉल में पहुंचे भोजपुरी एक्टर राजीब सिंह

बिहार-झारखंड में धूम मचा रही राजीब सिंह और जोया खान की फिल्म “एक छैला छह लैला”

रिपोर्ट: रूचि कमल सिंह सेंगर/संजीव कुमार अकेला, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,

छपरा (सारण): भोजपुरी के उभरते हुए सितारे और बिहार के सारण जिले के एकमा प्रखंड के रसूलपुर थाना क्षेत्र के घुरापाली-झुखुड़िया माई गांव निवासी सुरेश सिंह के पुत्र राजीब सिंह राजपूत पहली बार बड़े फिल्मी पर्दे पर नजर आ रहे हैं। राजीब सिंह राजपूत रविवार को अपनी फिल्म “एक छैला छह लैला” का प्रमोशन करने के लिए एकमा बाजार स्थित जय शंकर सिनेमा हॉल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फिल्म के निर्माण से लेकर अब तक की सभी अनुभव और उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से मीडिया के साथ चर्चा की।
उन्होंने बताया कि दर्शकों को खूब पसंद आ रही पारिवारिक व सामाजिक फिल्म, एकमा के जयशंकर सिनेमा, पटना के वीणा, नेशनल हाजीपुर सहित गिरिडीह व बोकारो आदि शहरों के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। दूसरे चरण में छपरा के ज्योति सिनेमा, सिवान के शेखर सहित बिहार-झारखंड के मुख्य सिनेमाघरों में यह फिल्म धूम मचाएगी।
इस मौके पर सिनेमा हॉल के स्वामी ललितेश्वर तिवारी, प्रोड्यूसर व कई भोजपुरी फिल्मों के निर्माता निर्देशक प्रभात सिंह मार्शल के अलावा पत्रकार केके सिंह सेंगर, संजीव कुमार अकेला, सिने कलाकार अंकित सिंह, सिनेमा हॉल स्टाफ चंद्रकेश सिंह, सरोज महाराज आदि अन्य लोग मौजूद थे।

यह है फिल्म की कहानी:

फिल्म की कहानी की तो ये पूरी तरह से एक्शन पैक्ड फिल्म है। जिसमें अभिनेता राजीव सिंह का एक्शन फ्रेम नजर आ रहा है। फिल्म का पोस्टर भी लोगों के बीच गर्दा उड़ा रही है। फिल्म की कहानी दो रसूखदार खानदानों गुरु और शिष्यों के बीच अहंकार के टकराव को दर्शाती है। वहीं, राजीब सिंह फिल्म में अभिनय के दौरान अजय का किरदार निभाते हुए उन्हीं के परिवार की लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं। राजीव का किरदार फिल्म में काफी मनोरंजन भी बिखेर रहा है।
यह फिल्म अपने आप में एक अनोखी कहानी है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसकी शूटिंग दिल्ली से जुड़े गुड़गांव (हरियाणा) में की गई है। रोमांस और ड्रामा जोनर की इस फिल्म में राजीव सिंह और जोया खान ने अहम किरदार निभाया है। जबकि, फिल्म में सोनालिका प्रसाद, अन्नू पांडे्य, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, राज चौहान और संजय भूषण पटियाला जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी सिनेमा में तहलका मचा रही फिल्म में झूलन झील के गीत ने समा बांधा है और मधुकर आनंद का संगीत भी लोगों का मन मोह लेने के लिए काफी है। फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं, श्री पटियाला को भी फिल्म के एक हिस्से में वकील का किरदार निभाते हुए दिख रहा है आर्ट डायरेक्टर श्याम लाल हैं। वहीं, कोरियोग्राफर स्वर्गीय मयंक श्रीवास्तव हैं। डीओपी राकेश तिवारी हैं और एक्शन हीरा यादव ने किया है।
यह फिल्म प्रियदर्शनम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। इस फिल्म के ट्रेलर को 4 नवंबर को रिलीज होने के पहले दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लोगों को फिल्म का नाम बेहद अनोखा लग रहा है। यही कारण है कि फिल्म को देखने के लिए भी लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म के निर्माता प्रियेंद्र सिंह और लेखक निर्देशक रजनीश त्यागी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments