Homeउत्तर प्रदेशसपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु हेतु...

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु हेतु की पूजा व प्रार्थना

रिपोर्ट: मंगल प्रसाद वाजपेयी, अम्बालिका न्यूज डेस्क,
लखनऊ/सीतापुर (यूपी)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु की कामना हेतु मंदिरों में हवन-पूजन व प्रार्थनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में यूपी के सीतापुर जनपद के रामकोट स्थित गंगा सागर तीर्थ परिसर में प्राचीन रामेश्वरम धाम मंदिर में यूपी के देवरिया जिले सरेया टोला बिगहीं गांव निवासी व सपा के पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव नीरज यादव और टिकमपार निवासी व सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव अमित यादव द्वारा पूजा-अर्चना कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु हेतु प्रार्थना किया गया। वहीं राजधानी लखनऊ, देवरिया, भाटपाररानी, बरहज आदि अलग-अलग स्थानों पर स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना करके सपा संरक्षक श्री यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments