यह गणतंत्र दिवस आत्मनिर्भर भारत का गणतंत्र दिवस है: राम दयाल शर्मा
रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
छपरा। गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के द्वारा झंडा तोलन किया गया। झंडा तोलन के उपरांत जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह गणतंत्र दिवस आत्मनिर्भर भारत का गणतंत्र दिवस है। आज का भारत आत्मनिर्भर भारत हैं। आजादी का जश्न हम उन वीरों की वजह से मना रहे है जिन्होंने हँसते हँसते अपना बलिदान देश के नाम कर दिया, उन सभी देश के बिलिदानियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।26 जनवरी की तिथि भारत के लिए बेहद खास है। पूरे देश को इस दिन का इंतजार रहता है।
आजादी के पूर्व देश ब्रिटेश का एक उपनिवेश था। एक लंबे संघर्ष के बाद देश को आजादी हासिल हुई। इसके बाद देश के लिए दो तिथियों का खास महत्व है। दरसअल, 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था और 26 जनवरी, 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया। इसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।भारत राज्यों का एक संघ है। यह संसदीय प्रणाली की सरकार वाला गणराज्य है। ये गणराज्य भारत के संविधान के अनुसार शासित है, जिसे संविधान सभा ने 26 नवंबर, 1949 को ग्रहण किया था और ये 26 जनवरी, 1950 से प्रभाव में आया।
इस अवसर भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष तारा देवी, जिला महामंत्री शांतनु कुमार, भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सुपन राय, गायत्री देवी, नितिन राज वर्मा, निशांत राज, नगर अध्यक्ष सुशील सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू मिश्रा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दयानंद प्रसाद उर्फ पप्पू चौहान, राहुल मेहता, हरेश्वर सिंह, अनुप यादव, शत्रुघ्न चौधरी, अभय सिंह, गामा सिंह सहित जिले के सारे पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए।