
सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश सिंह के पिता धर्मनाथ सिंह का निधन, डुमाईगढ़ घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
राजद नेता सुधांशु रंजन, जन सुराज के नेता मुन्ना भवानी व पूर्व मुखिया ओमप्रकाश सिंह ने जताई शोक संवेदना
रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़,
मांझी (सारण): ताजपुर निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश सिंह के पिता धर्मनाथ सिंह (76) का निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश सिंह के पिता धर्मनाथ सिंह के निधन पर राजद नेता सुधांशु रंजन, जन सुराज के नेता मुन्ना भवानी व पूर्व मुखिया ओमप्रकाश सिंह ने अपनी गहरी शोक संवेदना प्रेषित की है।
शनिवार को उनका अंतिम संस्कार सरयू नदी के डुमाईगढ़ घाट पर संपन्न हुआ, जहां परिजनों समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंतिम संस्कार के दौरान मुखिया मनीष सिंह, उप प्रमुख मनोज सिंह, पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह, पूर्व उप प्रमुख रामकृष्ण सिंह, बरेजा के पैक्स अध्यक्ष सुभाष सिंह, मांझी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय, अनूप कुमार सिंह व पुरुषोत्तम सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान परिजनों व परिचितों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

