
पूर्व मुखिया कान्ति देवी का निधन, ताजपुर पंचायत में शोक की लहरÒ
रिपोर्ट: वीरेश सिंह/के के सिंह सेंगर, अम्बालिका न्यूज़, मांझी/एकमा (सारण): सारण जिले के माँझी प्रखंड के ताजपुर पंचायत की पूर्व मुखिया कान्ति देवी का आज पटना के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें इंफेक्शन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
मृतका के पति व ताजपुर के पैक्स अध्यक्ष तथा पूर्व मुखिया सुरेंद्र कुमार सिंह ने फोन पर इस दु:खद समाचार की पुष्टि की। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
सारण जिले के मांझी में पत्रकार मनोज कुमार सिंह सहित विभिन्न पत्रकारों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, जल प्रतिनिधियों, त्रिस्तरीय पंचायत, नगर पंचायत प्रतिनिधियों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, छात्रा-युवाओ, विभिन्न समाजसेवी संगठन ऑन राजनीतिक दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं आदि के द्वारा संचालित अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप की ओर से मृतका को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

