बीजेपी के एमएलसी प्रत्याशियों की रिकॉर्ड जीत व कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान दिलाना प्राथमिकता: रंजीत कुमार सिंह
एकमा में नये भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रिपोर्ट : अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
एकमा (सारण): भाजपा के मनोनीत जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार विधान परिषद् के सारण स्नातक एवं सारण शिक्षक निर्वाचन सीट से नामांकन करने वाले भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों क्रमशः महाचंद्र प्रसाद सिंह व डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह को रिकॉर्ड मतों से चुनाव में जीत सुनिश्चित कराने व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता में शामिल है।
श्री सिंह एकमा नगर पंचायत के ब्लॉक रोड स्थित रिद्धि सिद्धि कॉम्पलेक्स में एकमा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान उक्त बातें कहीं।
इस दौरान मांझी भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर नये जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, भाजपा नेता महाचंन्द्र प्रसाद सिंह के प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा तिवारी, जितेन्द्र सिंह, चैतेन्द्र नाथ सिंह, युवा नेता विभूति नारायण तिवारी, अविनाश चन्द्र उपाध्याय, प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, अखिलेश्वर प्रसाद भोला जी, बंटी ओझा, बलवंत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विक्की सावन, मंटू मिश्रा, अरविंद सिंह, बिरेश सिंह, ईश्वर चंद्र तिवारी, कमलेश सिंह, पवन सिंह आदि अन्य लोग लोग मौजूद थे।