केरल में मानसून ने दी दस्तक, बिहार में भी एक सप्ताह में पहुंचने का अनुमान
रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
पटना (बिहार): मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि जिस रफ्तार से मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। बिहार सहित देश के अन्य हिस्सों में मानसून के पहुंचने के अच्छे संकेत हैं। हालांकि, अगले एक सप्ताह के दौरान बनने वाली स्थितियां मानसून की प्रगति तय करेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों तथा समूचे लक्षद्वीप क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण पश्चिम, मध्य एवं उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के हिस्सों की ओर बढ़ रहा है।
मानसून ने निर्धारित तिथि से 7 दिन के विलंब के साथ गुरुवार को केरल में दस्तक दे दी। मौसम विभाग ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि केरल के ज्यादातर हिस्सों तथा दक्षिण तमिलनाडु में मानसूनी बारिश दर्ज की गई है।
अगले 24 घंटों के दौरान मानसून के पूर्वोत्तर में भी दस्तक देने के आसार हैं। विभाग के अनुसार, वेस्ट यूपी में 25, दिल्ली-एनसीआर के साथ में मानसून तय समय 28-30 जून तक पहुंच सकता है। वहीं बिहार में लगभग एक सप्ताह में मानसून के पहुंचने के आसार हैं।