Homeताजपुरसारण: मांझी में अपना किसान पार्टी की बैठक हुई आयोजित

सारण: मांझी में अपना किसान पार्टी की बैठक हुई आयोजित

सारण: मांझी में अपना किसान पार्टी की बैठक हुई आयोजित

रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज,
मांझी (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के घोरहट पंचायत स्थित कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ राजा जी के आवास पर हरेंद्र महतो की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपना किसान पार्टी के नीति और सिद्धांतो पर चर्चा की गई। पार्टी के मुख्य एजेंडा भारतीय राष्ट्रीय नीति बनाना राष्ट्रीय जल प्रबंधन नीति बनाना फसल बीमा योजना तथा तमाम किसानों के लिए नियम बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी फरेबियों को चुनाव नही लड़ाएगी बल्कि खेत मे काम करनेवाले को चुनाव लड़ाएगी। किसानों के बीच मे रहने वाले ही चुनाव लड़ेंगे।  क्योंकि अभी तक किसान के नाम पर सभी पार्टी सिर्फ वोट लेती आ रही है। परंतु केशर की खेती करनेवाले किसान भी आत्महत्या करता है यदि अपना किसान पार्टी की सरकार बनती है तो सबसे पहले कृषि नीति कानून बनाई जाएगी। जल प्रबंधन की नीति बनाई जाएगी। फसल बीमा सभी किसानों के लिए होगा। बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र कुमार ठाकुर ,धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा,सुरेंद्र सिंह ,भृगुनाथ तिवारी ,मुकेश सिंह, नरेन्द्र कुमार मिश्रा ,अनिल सिंह कुशवाहा, राजकिशोर कुशवाहा, रवि रंजन साह ,डॉ बीरेंद्र प्रसाद, नितिन कुमार कुशवाहा ,मुनचुन सिंह आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments