सारण्य महोत्सव सह होली मिलन समारोह आज, सभी तैयारी पूरी: चंद्रप्रकाश राज
रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
छपरा (सारण): छपरा शहर के रामकृष्ण मिशन आश्रम के सभागार में रविवार को सारण्य महोत्सव सह होली मिलन समारोह का आयोजन सुबह 11:00 बजे से होगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसकी जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश राज व मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल के द्वारा दी गई है।