मांंझी: महिला फुटबॉल के फाइनल में मैरवा ने सिवान को तीन एक गोल से पराजित किया
रिपोर्ट: संजय पांडेय, अम्बालिका न्यूज,
मांझी (सारण): प्रखण्ड के मटियार हाई स्कूल खेल के मैदान में सम्पन्न महिला फुटबॉल के फाइनल मैच में मैरवा की टीम ने सिवान की टीम को तीन एक गोल से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। मैरवा टीम की खिलाड़ी नेहा शर्मा को मैंन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पहले पूर्व मंत्री डॉ महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने मैच का विधिवत उदघाटन किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में खेल को शारीरिक सबलता एवम सामाजिक समरसता का पर्याय बताया। माँझी के प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार प्रसाद ने विजेता टीम की कप्तान को तथा स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुमन प्रसाद ने उप विजेता टीम की कप्तान को कप व नकद प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर उप प्रमुख मनोज सिंह पूर्व मुखिया प्रभात सिंह संत सिंह उमेश पटेल अजय पाण्डेय कन्हैया तिवारी एएसआई रामविचार राम परशुराम ब्यास तथा विक्की सावन आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। संचालन उपेन्द्र तिवारी ने किया।