Thursday, September 28, 2023
Home पटना Bihar पटना: वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) का 28- 29 अक्टुबर को...

पटना: वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) का 28- 29 अक्टुबर को होगा दो दिवसीय वेब मीडिया समिट सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव

पटना: वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) का 28- 29 अक्टुबर को होगा दो दिवसीय वेब मीडिया समिट सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव

बिहार में जुटेंगे देश के नामचीन पत्रकार और विभिन्न क्षेत्रों के नामी गिरामी शख्सियत

WJAI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गये अहम निर्णय

रिपोर्ट: के के सिंह सेंगर, प्रधान संपादक, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,

पटना (बिहार)।  वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राजधानी पटना के होटल मैत्र्या इन में रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने की। आगामी 28 और 29 अक्टुबर को डब्ल्यूजेएआई वेब मीडिया समिट सह आमसभा की दो दिवसीय बैठक का उत्सवपूर्ण आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश भर से प्रख्यात पत्रकार, वेब पत्रकार और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल होंगी, ये जानकारी संगठन के महासचिव डा. अमित रंजन ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद दी।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन हेतु आमसभा की बैठक, संविधान संशोधन समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा :

राष्ट्रीय महासचिव डा. रंजन ने संगठन के गतिविधियों की रिपोर्ट और पिछले वर्षों के आय व्यय का ब्योरा भी पेश किया जिस पर सदस्यों ने अपनी संतुष्टि जाहिर करते हुए करतल ध्वनि से पारित किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 एवं 29 अक्टूबर को वेब मीडिया समिट सह आमसभा की बैठक आहूत की जाएगी जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा। वेब मीडिया समिट में भव्य उद्घाटन सत्र, विविध बौद्धिक और तकनीकी सत्र, सांस्कृतिक सत्र का आयोजन किया जाएगा जायेगा जिसमें देश के जाने माने पत्रकार शामिल होंगे। इसके संचालन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल की अध्यक्षता और राष्ट्रीय महासचिव के संयोजकत्व में 15 सदस्यीय आयोजन समिति गठित की गई।

बैठक में संविधान में संशोधन के एजेंडे पर कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि संगठन का संविधान पूर्ण है। जिसमें संशोधन की कोई आवश्यकता नहीं है।

बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन, निर्वाचन के लिए रुपरेखा तैयार करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव को अधिकृत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि वेब मीडिया के हित में काम करने वाली पहली संगठन है डब्ल्यूजेएआई जिसका अपना स्वनियमन इकाई भी है। उन्होंने आगे कहा कि डब्ल्यूजेएआई की स्थापना के समय हमने अपने संविधान में जिन चीजों को शामिल किया बाद में केंद्र सरकार ने भी डिजिटल मीडिया के लिए जारी गाइडलाइन में उन चीजों को शामिल किया और हमारी उपस्थिति को केंद्र सरकार ने भी सराहा। यह हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा कि हम लगातार वेब पत्रकारों के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी वेब पत्रकारों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे।

वहीं राष्ट्रीय महासचिव डॉ अमित रंजन ने कहा कि यह हमारी दूरदर्शिता का परिणाम है कि हम न सिर्फ देश के सबसे बड़े स्वनियमन इकाई भी हैं। हमारी बातों को केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने भी सराहा है और हमारी मांगों पर भी विचार भी की गई। उन्होंने सदस्यों से एकता बनाए रखने की अपील की।
बैठक में सर्वसम्मति से पटना जिला उपाध्यक्ष का निलंबन वापस लिया गया।

Advt.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को राष्ट्रीय सचिव मुरली मनोहर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ लीना, मनोकामना सिंह, गणपत आर्यन, रमेश पांडेय, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अकबर इमाम, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव मंजेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बाल कृष्ण कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह बिहार प्रदेश महासचिव अनूप नारायण सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सह बिहार प्रदेश सचिव चंदन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य चंदन राज, रामबालक राय, आदित्य राज, राजीव रंजन, नलिनी भारद्वाज आदि सदस्यों ने भी संबोधित किया।

Advt

Advt

Adv

RELATED ARTICLES

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत रिपोर्ट: प्रो अजीत कुमार सिंह सेंगर/संजीत कुमार अकेला, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा/एकमा (सारण)। सारण जिले...

खेत ठाकुर का…बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं ताकि समाज में...

खेत ठाकुर का...बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं, ताकि समाज में...

RJD के पूर्व मंत्री, 5 बार के विधायक और JDU से सांसद रहे मुस्लिम-दलित समाज के बड़े नेता पूर्णमासी राम जन सुराज में हुए...

RJD के पूर्व मंत्री, 5 बार के विधायक और JDU से सांसद रहे मुस्लिम-दलित समाज के बड़े नेता पूर्णमासी राम जन सुराज में हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत

सारण जिले भर में पारंपरिक भक्तिभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत रिपोर्ट: प्रो अजीत कुमार सिंह सेंगर/संजीत कुमार अकेला, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, छपरा/एकमा (सारण)। सारण जिले...

खेत ठाकुर का…बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं ताकि समाज में...

खेत ठाकुर का...बैल ठाकुर का, वो कविता जिसे मनोज झा ने राज्यसभा में पढ़ी; RJD वाले ऐसा बयान जान-बूझकर दिलवाते हैं, ताकि समाज में...

RJD के पूर्व मंत्री, 5 बार के विधायक और JDU से सांसद रहे मुस्लिम-दलित समाज के बड़े नेता पूर्णमासी राम जन सुराज में हुए...

RJD के पूर्व मंत्री, 5 बार के विधायक और JDU से सांसद रहे मुस्लिम-दलित समाज के बड़े नेता पूर्णमासी राम जन सुराज में हुए...

पोषण अभियान के तहत मशरक में पोषण मेला का हुआ आयोजन

पोषण अभियान के तहत मशरक में पोषण मेला का हुआ आयोजन रिपोर्ट: श्याम बिहारी सिंह, अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो, मशरक (सारण): मशरक प्रखंड के बाल विकास परियोजना...

Recent Comments