सारण: जन सुराज की नीतियों व बिहार के गौरवशाली अतीत से जन-जन को अवगत कराएं: भवानी मुन्ना
– जन सुराज अभियान के मांझी व जलालपुर प्रखंड के कार्यवाहक समिति की दाउदपुर में आयोजित हुई पहली बैठक
– ब्लॉक कमेटी के गठन व लोकतांत्रिक तरीके से पदाधिकारियों के चयन का लिया गया निर्णय
रिपोर्ट: अम्बालिका न्यूज़ ब्यूरो,
छपरा (सारण): जन सुराज अभियान को आगे बढ़ाने व कार्यों को सुचारू ढंग से जारी रखने के उद्देश्य से सारण जिला की कार्यवाहक समिति के तत्वावधान में मांझी व जलालपुर प्रखंड कमेटी की पहली बैठक सभापति अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को मांझी प्रखंड के दाउदपुर बाजार स्थित एक विवाह भवन में आयोजित हुई। बैठक का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष राम पुकार मेहता ने किया।
वहीं जन सुराज अभियान के जिला अभियान समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार सिंह उर्फ भवानी मुन्ना ने जन सुराज व प्रशांत किशोर की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने व बिहार के गौरवशाली अतीत से लोगों को अवगत कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि 70 के दशक तक बिहार को अन्य राज्यों में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। लेकिन इसके बाद में यहां के राजनेताओं व लोक नायक जयप्रकाश नारायण के शिष्यों ने ही धीरे धीरे बिहार के सम्मान को कम करने का काम किया है। अब प्रशांत किशोर कि सोच है कि बिहार की जन्मभूमि की माटी का कर्ज बिहार के सम्मान को वापस लाकर ही उतारा जा सकता है।
बैठक में जन सुराज के प्रखंड कमेटियों के गठन व विस्तार पर चर्चा के साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस दौरान जिले के पदाधिकारी व समिति सदस्यों को विशेष जिम्मेदारी दी गई कि ब्लॉक कमिटी का गठन करें। साथ ही लोकतंत्रिक तरीके से पदाधिकारियों का चयन करें। वहीं पंचायत व गांव स्तर पर जन सुराज संवाद कार्यक्रम को जिले में चलाने पर चर्चा की गई।
इस बैठक में जन सुराज अभियान के सभापति अशोक कुमार सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष राम पुकार मेहता, जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुमार सिंह उर्फ भवानी मुन्ना, अनुमंडल अध्यक्ष उदय शंकर सिंह, बच्चा यादव, खुर्शीद नैयर, राहुल कुमार, शंभू नाथ कुशवाहा, शमसुल हक़ अंसारी, एकराम खान, अशोक सिंह, श्री राम महतो, बिक्रमा मांझी, सुनिल राम सहित सैकड़ों के संख्या में जनसुराज अभियान से जुड़े व अन्य लोग शामिल हुए।